DDA Housing Scheme 2026: 25% तक छूट में डीडीए दे रहा किफायती रेडी-टू-मूव फ्लैट्स, जानें कब तक कर सकते हैं बुकिंग और क्या है कीमत?

DDA Nagrik Awaas Yojana 2026: दिल्ली विकास प्राधिकरण लाया है रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर 25% तक की बंपर छूट. नरेला और सिरसपुर में EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैट्स की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया अभी जारी है, जो कुछ ही दिनों में बंद होने वाली है. कीमत और नियम यहां जानें.

DDA Housing Scheme 2026

DDA फ्लैट खरीदने का बड़ा मौका. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • DDA की नागरिक आवास योजना 2026 के तहत 1500 से ज्यादा फ्लैट्स बेचने जा रहा है.
  • इस स्कीम के तहत खरीदार को फ्लैट की कीमत में 25 प्रतिशत तक भारी डिस्काउंट भी मिलेगा.
  • यह फ्लैट्स नरेला और सिरसपुर में बिक करे हैं.
  • इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें EWS, LIG, MIG और HIG सभी आय वर्गों के खरीदारों के लिए विकल्प मौजूद हैं.

अगर आप दिल्ली में किफायती दाम पर अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो DDA की नागरिक आवास योजना 2026 आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है. इस महत्वकांशी स्कीम के तहत नरेला और सिरसपुर में रेडी-टू-मूव फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें EWS, LIG, MIG और HIG सभी आय वर्गों के खरीदारों के लिए विकल्प मौजूद हैं, जिससे आपको अपने बजट में अच्छा फ्लैट मिल सकेगा. यह मौका उन लोगों के लिए शानदार है, जो ऐसे में जो लोग किराए से निकलकर अपने घर में शिफ्ट होना चाहते हैं, उनके लिए यह योजना राहत देने वाली हो सकती है.

विज्ञापन

कितने फ्लैट उपलब्ध हैं और किन कैटेगरी में मिलेंगे

DDA की इस स्कीम में कुल 1,712 फ्लैट ऑफर किए गए हैं. इनमें नरेला और सिरसपुर दोनों इलाकों के फ्लैट शामिल हैं. उपलब्ध कैटेगरी इस तरह हैं—

विज्ञापन
  • HIG फ्लैट: 298
  • MIG फ्लैट: 459
  • LIG फ्लैट: 892
  • EWS फ्लैट: 63

इन फ्लैट्स की कीमत भी कैटेगरी के हिसाब से तय की गई है. जानकारी के अनुसार, EWS फ्लैट करीब 9.60 लाख रुपये से शुरू हो रहे हैं, LIG फ्लैट लगभग 11.5 लाख से 15.3 लाख रुपये तक मिल रहे हैं. वहीं MIG फ्लैट 66 लाख से 82 लाख रुपये और HIG फ्लैट करीब 95 लाख से 1.13 करोड़ रुपये तक के दायरे में हैं.

बुकिंग के लिए कितना पैसा देना होगा

फ्लैट बुक करते समय खरीदारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा. इसे आसान भाषा में समझें, तो:-

विज्ञापन
  • HIG के लिए: 10 लाख रुपये
  • MIG के लिए: 4 लाख रुपये
  • LIG के लिए: 1 लाख रुपये
  • EWS के लिए: 50 हजार रुपये

इसके अलावा DDA आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय 2,500 रुपये की एकमुश्त और नॉन-रिफंडेबल फीस भी जमा करनी होगी. इसलिए आवेदन से पहले अपना बजट और जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहतर रहेगा, ताकि बुकिंग के समय किसी तरह की परेशानी न हो.

घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने का सबसे आसान और सीधा तरीका

डीडीए ने इस बार आम जनता की सहूलियत के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया को शत-प्रतिशत डिजिटल और पारदर्शी रखा है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने लिए एक सुरक्षित फ्लैट बुक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बेहद सरल डिजिटल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

विज्ञापन
  • पोर्टल पर विजिट करें: सबसे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण के आधिकारिक आवास वेब पोर्टल पर जाएं और होमपेज ओपन करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन: वहां दिख रहे ‘DDA Nagrik Awaas Yojana 2026’ के लिंक पर क्लिक करके अपनी बेसिक क्रेडेंशियल्स के साथ नया अकाउंट बनाएं.
  • रजिस्ट्रेशन फीस: इसके बाद आपको ₹2,500 की नॉन-रिफंडेबल आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम (यूपीआई/नेट बैंकिंग) से जमा करनी होगी.
  • लोकेशन और फ्लैट का चयन: अब अपनी पसंद के अनुसार नरेला या सिरसपुर में से किसी एक क्षेत्र और अपनी पसंदीदा फ्लैट श्रेणी (जैसे LIG या MIG) को चुनें.
  • टोकन अमाउंट का भुगतान: आखिर में अपनी कैटेगरी के अनुसार तय बुकिंग राशि (जैसे EWS के लिए ₹50,000 और HIG के लिए ₹10 लाख) जमा कर अपना फ्लैट कन्फर्म करें.
  • एप्लीकेशन सफल होने पर अलॉटमेंट प्रोसेस पूरा किया जाएगा.
  • इस बात का ध्यान रखें इस स्कीम में बुकिंग की लास्ट डेट 30 जून है.

मुख्य निष्कर्ष: यह स्कीम उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो कम कीमत में अपने और अपने परिवार के लिए राजधानी में अच्छा घर खरीदने का सपना देखते हैं. बस जरूरी है कि आप DDA की इस योजना का लाभ उठाते समय सभी दस्तावेज को पढ़े और अपने बजट के अनुसार घर खरीदें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ