DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में अफोर्डेबल प्राइस में फ्लैट दिए जा रहे हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नए साल के मौके पर तीन नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान किया था। डीडीए की इन स्कीम्स को हर वर्ग के लिए लाया गया है। हालां कि इन स्कीम के लिए आवेदन बंद कर दिए गए हैं और बुकिंग शुरू कर दी गई है। वहीं, लोगों की मांग को देखते हुए डीडीए ने सबका घर आवास योजना में 500 नए फ्लैट जोड़े हैं। इस फ्लैटों की बुकिंग कल से शुरू कर दी गई है। जानिए कौन लोग कब तक बुकिंग कर सकते हैं?
सबका घर आवास योजना
सबका घर आवास योजना के तहत DDA ने 6,810 फ्लैट लॉन्च किए हैं। यह फ्लैट EWS, LIG, MIG और HIG वर्ग के लिए निकाले हैं। इन फ्लैटों पर 25 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। सभी प्लॉट लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में निकाले गए हैं, जिनकी बुकिंग 15 जनवरी से शुरू हो गई है। जिन 500 फ्लैटों को हाल ही में ऐड किया गया है उनके लिए बुकिंग 30 जनवरी से की जा रही है।
ये भी पढ़ें: DDA Flats: दिल्ली में कल से शुरू होगी सस्ते फ्लैटों की बुकिंग, देखिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल
500 फ्लैटों के लिए बुकिंग कब तक?
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की तीन हाउसिंग स्कीम में से एक सबका घर आवास योजना है। जिसमें लोगों की मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने 500 नए फ्लैट जोड़ दिए हैं। इन फ्लैटों की बुकिंग 30 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। सभी 500 EWS फ्लैट्स हैं, जो नरेला के अलग-अलग पॉकेट में निकाले गए हैं। इन फ्लैटों की कीमत 8 लाख से शुरू होती है, जो 13 लाख, 23 से 24 लाख रुपये तक रहेगी। इन फ्लैटों की बुकिंग 30 जनवरी से मार्च के महीने तक की जाएगी। वहीं, 6,810 फ्लैटों की बुकिंग भी 15 जनवरी से 3 मार्च तक की जाएगी।
इस योजना के तहत उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पहले सैनिक थे या वीरता-अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता, विकलांग व्यक्ति, महिलाएं, युद्ध विधवाएं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के होंगे। योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए डीडीए की ऑफिशियल साइट या ऑफिस में जा सकते हैं। जहां पर लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए हेल्प डेस्क लगी है।
ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड के बाद ‘भारत पर्व 2025’ की होगी शुरुआत, जानिए टाइमिंग, जगह और दिशानिर्देश
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
15 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
18 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
21 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
22 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines