DDA Housing Flats 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) किफायती दाम में फ्लैट्स की स्कीम लेकर आया है, जिसमें तीन स्कीम हैं। अगर इन में किसी में आप पात्रता रखते हैं तो इसमें अप्लाई कर सकते हैं। स्पेशल हाउसिंग योजना में आवेदन अभी खुले हैं। वहीं, श्रमिक आवास योजना और सबका घर आवास योजना में आवेदन बंद हो चुके हैं। इसमें जिन लोगों ने आवेदन किया है, वह फ्लैट की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए क्या प्रोसेस है और कब बुकिंग विंडो खुली रहेगी, जानिए सबकुछ।
किन योजनाओं के लिए बुकिंग?
DDA ने 3 योजनाएं श्रमिक आवास योजना, सबका घर आवास योजना और स्पेशल आवासीय योजना निकाली है। इन तीनों योजनाओं को अलग-अलग वर्गों के लिए लाया गया है। श्रमिक आवास योजना 25% छूट पर फ्लैट मिलेंगे। इस योजना के तहत करीब 700 फ्लैट्स निकाले गए हैं। जिसके लिए बुकिंग की जा रही है। वहीं, दूसरी योजना सबका घर आवास योजना है, जिसमें 6,810 फ्लैट्स के लिए बुकिंग की जाएगी। इसमें महिलाएं, युद्ध विधवाएं, भूतपूर्व सैनिक और वीरता या अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता, विकलांग व्यक्ति और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: DDA Flats: सस्ते फ्लैट्स के लिए आज से शुरू हो रही बुकिंग, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
कब तक कर सकते हैं बुकिंग?
दोनों योजनाओं के लिए बुकिंग 15 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। DDA की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, 31 मार्च 2025 तक इस फ्लैट्स की बुकिंग की जा सकती है। इसके बाद से इस स्कीम के तहत फ्लैट नहीं मिलेंगे। बुकिंग के दौरान जमा की गई राशि दोनों ही योजनाओं में नॉनरिफंडेबल होगी।
सबका घर आवास योजना में EWS फ्लैटों की बुकिंग के लिए 50,000 रूपये, LIG फ्लैटों की बुकिंग के लिए 1,00,000 रुपये, MIG फ्लैटों की बुकिंग के लिए 4,00,000 रुपये और HIG फ्लैट्स की बुकिंग के लिए 10,00,000 रुपये तक जमा करने होंगे। वहीं, श्रमिक आवास योजना में 50 हजार रुपये जमा करके बुकिंग करा सकते हैं।
आपको बता दें कि इन दोनों योजनाओं में सबसे कम कीमत का फ्लैट 8 लाख रुपये तक का होगा। हालांकि यह रेट 25 प्रतिशत की छूट के बाद तय किया गया है। बिना छूट के इस फ्लैट की कीमत 11.54 लाख रुपये है।
ये भी पढ़ें: DDA की स्पेशल हाउसिंग स्कीम में मिल रहे सस्ते फ्लैट, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई?
संबंधित खबरें
दिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
24 mins agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
58 mins agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
2 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
6 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
7 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
9 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
10 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
17 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
1 day agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines