DDA flats penthouses Scheme starts From 11.5 lakh: दिल्ली, (दिव्या अग्रवाल)। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) सबसे बड़ी आवासीय योजना लेकर आया है। इसके तहत 32 हजार फ्लैट बेचे जाने हैं। ऐसे में जो लोग खुद का घर लेना का सपना पूरा करना चाहते हैं तो उनके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, दिल्ली के उपराजयपाल विनय कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में सबसे बड़ी आवासीय योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना में 11.5 लाख रुपए की कीमत वाले फ्लैट से लेकर पेंटहाउस तक शामिल हैं।
फ्लॉप योजनाए ऐसे होंगी हिट!
इस योजना में 32000 फ्लैट होंगे। इसमें पहली बार दो तरह यानी की ई-नीलामी और पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर फ्लैट बुक किए जाएंगे। इससे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण की किसी भी आवासीय योजना में केवल एक स्कीम के तहत ही फ्लैट बुक होते थे। लेकिन इस बार ई-नीलामी और पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर फ्लैट बुक करने की कोशिश की जा रही है, ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि पिछली कई आवासीय योजना डीडीए की फ्लॉप साबित हुई हैं। इसलिए लोगों की तरफ से डिमांड बढ़ाने के उद्देश्य से तमाम विकल्पों को खोल दिया है।
डीडीए ने पहली बार 5 करोड रुपए की कीमत के पेंटहाउस निकाले हैं, इसमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी और सुपर एचआईवी फ्लैट भी शामिल हैं।
EWS- फ्लैट की कीमत 11.5 लाख रुपए
LIG- फ्लैट की कीमत 23 लख रुपए
MIG- 1 करोड़ रुपए से शुरू
HIG-1.4 करोड रुपए
SUPER HIG- 2.5 करोड़ रुपए
ये भी पढ़ें: PM-KISAN Yojana : प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 15वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना नाम
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
इन फ्लैटों की बुकिंग के लिए दिल्ली में किसी भी प्लॉट और घर का मालिक होने की कोई शर्त नहीं है। फ्लैट के आवेदन से लेकर आवंटन और कब्जे तक की पूरी प्रक्रिया दिल्ली विकास प्राधिकरण की वेबसाइट www.dda.gov.in पर होगी। डीडीए जल्द ही एक महीने के अंदर इन फ्लैटों की बुकिंग शुरू कर सकता है।
किन इलाको में मिलेंगे फ्लैट
द्वारका सेक्टर 19B में 728 ईडब्ल्यूएस फ्लैट है। जबकि, द्वारका सेक्टर 14 में 316 LIG फ्लैट हैं और द्वारका सेक्टर 14 में 1008 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बुकिंग के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इनके अलावा लोकनायक पुरम में 224 ईडब्ल्यूएस और नरेला में 28 फ्लैट मौजूद हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार है, जब डीडीए ने 1100 से अधिक लग्जरी फ्लैट शामिल किए हैं, इनमें द्वारका 19B में पेंटहाउस, सुपर एचआईजी और एचआईजी फ्लैट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: कितनी प्रॉपर्टी के मालिक थे Subrata Roy, अब कौन संभालेगा Sahara Empire, परिवार में कौन-कौन?
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
7 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
9 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
12 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
12 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
16 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines