Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

Swati Maliwal: नशे में धुत कार सवार ने दिल्ली महिला आयोग की चीफ से की छेड़खानी, 10-15 मीटर तक घसीटा

Swati Maliwal: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चीफ स्वाति मालीवाल को गुरुवार सुबह करीब 3 बजकर 11 मिनट पर दिल्ली AIIMS के गेट 2 के सामने एक कार से घसीटे जाने का मामला सामने आया है। स्वाति मालीवाल ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें कार सवार ने करीब 10-15 […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Jan 19, 2023 15:44
swati maliwal

Swati Maliwal: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चीफ स्वाति मालीवाल को गुरुवार सुबह करीब 3 बजकर 11 मिनट पर दिल्ली AIIMS के गेट 2 के सामने एक कार से घसीटे जाने का मामला सामने आया है। स्वाति मालीवाल ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें कार सवार ने करीब 10-15 मीटर तक घसीटा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए‘प्लीज इसे राजनीतिक न बनाएं’, जंतर-मंतर पहुंची वृंदा करात के सामने बजरंग पूनिया ने जोड़ा हाथ

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा

स्वाति मालीवाल (DCW Chief Swati Maliwal) ने लिखा कि कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालातों का जायजा ले रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि आरोपी 41 साल के हरीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के दौरान आरोपी नशे में था। प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना तब हुई जब स्वाति मालीवाल अपनी टीम के साथ फुटपाथ पर खड़ी थी।

और पढ़िएदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 19, 2023 03:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.