हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Cold Wave: दिल्ली में खराब विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Cold Wave: नए साल की शुरुआत से ही शीतलहर की मार झेल रही राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोहरा छाया रहा और कम दृश्यता के कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बुधवार को हवाईअड्डा प्राधिकरण ने जानकारी दी कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI) से प्रस्थान करने वाली कई फ्लाइट्स कोहरे के कारण देर हुईं। वहीं, उत्तर रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण छह ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1615523089533800453

ये ट्रेनें कोहरे के कारण हुईं लेट

उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, विशाखापत्तनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, सुल्तानपुर-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना, मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चल रही है।

और पढ़िए – मौसम विभाग का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर, यूपी समेत इन राज्यों पर अगले तीन दिन भारी

https://twitter.com/ANI/status/1615508055273377800

इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि त्वरित उत्तराधिकार में दो पश्चिमी विक्षोभ के 18 और 20 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, परिणामस्वरूप, उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति 19 जनवरी से समाप्त होने की संभावना है।

और पढ़िए –जम्मू-कश्मीर के रामबन में भूस्खलन, बंद किया गया राष्ट्रीय राजमार्ग

22 जनवरी से बारिश का अनुमान

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति 19 जनवरी से कम होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत और उत्तरी राजस्थान के साथ उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 22 जनवरी से 25 जनवरी तक बारिश के आसार हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें