---विज्ञापन---

देश angle-right

Video: जम्मू-कश्मीर के रामबन में भूस्खलन, बंद किया गया राष्ट्रीय राजमार्ग

रामबन: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार को भारी भूस्खलन हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऊंचे पहाड़ से बड़ी तेज पत्थर, मलबा व मिट्टी गिरते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जिससे सड़क मार्ग बाधित हो गया है। भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया […]

---विज्ञापन---

रामबन: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार को भारी भूस्खलन हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऊंचे पहाड़ से बड़ी तेज पत्थर, मलबा व मिट्टी गिरते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जिससे सड़क मार्ग बाधित हो गया है। भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक करीब 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग पंतियाल क्षेत्र में भूस्खलन से बाधित हो गया है। जिससे सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामबन व आसपास के इलाकों में पहाड़ से पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं। पत्थरबाजी के बाद यातायात सुगम बनाने के लिए बनाई गई लोहे की सुरंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

भूस्खलन के बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। बता दें बर्फबारी के बाद श्रीनगर और जम्मूकश्मीर में पयर्टकों की संख्या बढ़ी है। रविवार को ही पत्नीटाप और नत्थाटाप में दस हजार पर्यटक पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से पत्नीटाप पर वाहनों की कतारें लगी हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 16, 2023 09:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola