---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Election में क्या चिराग पासवान की पार्टी भी करेगी एंट्री? LJP प्रमुख ने दिए गठबंधन के संकेत

Chirag Paswan LPJ to Contest Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक नया ट्वीस्ट आने की संभावना है। LJP प्रमुख चिराग पासवान भी दिल्ली की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं। आइए जानते हैं चिराग पासवान ने इस पर क्या कहा है?

---खबर नीचे जारी है---

Chirag Paswan LPJ to Contest Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजधानी में सियासी हलचल तेज हो गई है। AAP, बीजेपी और कांग्रेस जैसी 3 बड़ी पार्टियां आमने-सामने हैं। वहीं अब इस चुनाव में एक और पार्टी की एंट्री हो सकती है। खुद को मोदी का हनुमान कहने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसके संकेत दिए हैं।

चिराग ने तोड़ी चुप्पी?

चिराग पासवान का कहना है कि उनकी पार्टी दिल्ली चुनाव में हिस्सा ले सकती है। बीजेपी और NDA को मजबूत बनाने के लिए वो राजधानी की कुछ सीटों पर LJP के चुनावी उम्मीदवार उतार सकते हैं। चिराग पासवान के इस बयान से न सिर्फ दिल्ली बल्कि बिहार में भी सियासी हलचल बढ़ गई है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- कालकाजी विधानसभा सीट से CM आतिशी ने भरा नामांकन, जानिए आचार संहिता उल्लंघन पर क्या बोलीं मुख्यमंत्री?

स्ट्राइक रेट ने समझौता नहीं- चिराग

मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि LJP की नीति NDA को मजबूत बनाना है। दिल्ली की कुछ सीटों पर NDA की पैठ मजबूत करने के लिए हम चुनाव लड़ सकते हैं। झारखंड की तरह दिल्ली चुनाव में भी जीत के आंकड़े काफी मायने रखते हैं। हम सिर्फ उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जहां LJP की स्थिति मजबूत होगी। हम अपने स्ट्राइक रेट के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। जिन सीटों पर हमारे जीत की संभावना अधिक होगी, हम वहीं चुनाव लड़ेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

नामाकंन की आखिरी तारीख कब?

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 17 जनवरी है। वहीं 20 जनवरी तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकते हैं। ऐसे में चिराग पासवान की पार्टी दिल्ली में चुनाव लड़ेगी या नहीं? और अगर हां तो दिल्ली की किस सीट पर LJP अपना उम्मीदवार उतारेगी? इसका खुलासा 17 जनवरी तक होने की उम्मीद है।

केजरीवाल पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बारे में बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का अपमान किया था। दिल्ली के लोग इसे ध्यान में रखकर वोट डालेंगे। दिल्ली में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA की सरकार बनेगी। चिराग पासवान ने कहा कि केजरीवाल और AAP के झूठे वादों से दिल्ली और खासकर पूर्वी यूपी और बिहार के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। केजरीवाल ने बिहार के लोगों को फेक कहकर उनका अपमान किया है। चुनाव जीतने के लिए उन्होंने यूपी-बिहार के लोगों को ‘फेक वोटर्स’ की संज्ञा दे दी। दिल्ली के लोग इसे याद रखेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

11 सीटों ने बना सस्पेंस

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर बीजेपी ने 70 में से 59 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। खबरों की मानें तो बाकी बची 11 सीटों में से बीजेपी कुछ सीटें अपने साथी दलों JDU और LJP के लिए छोड़ सकती है। हालांकि अभी तक इसी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- Delhi में बांटी जा रही सोने की चेन… चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा दावा

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 14, 2025 03:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola