Delhi Lutyens Accident: दिल्ली के लुटियंस में मंगलवार को एक कार ड्राइवर ने रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रिक्शा कार में फंस गया और करीब 300 मीटर दूर तक घसीटता चला गया। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि कंजावाला हिट-एंड-ड्रैग मामले की तरह एक और घटना सामने आई है।पुलिस ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार ड्राइवर की पहचान 25 साल के फरमान के रूप में हुई है, जिसका कुछ यात्रियों ने 300 मीटर से अधिक पीछा किया था। बाद में कार के ड्राइवर को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना फिरोजशाह रोड की है। उधर, रिक्शा चालक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने दी ये जानकारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ड्राइवर तेज गति से कार लेकर आया और उसने रिक्शा को पीछे टक्कर मार दी। चश्मदीद विनोद ने कहा, “मैं अपने स्कूटर से कही जा रहा था। इसी दौरान एक कार तेज गति से मेरे पास से गुजरी और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता, कार ने आगे खड़े एक रिक्शा को टक्कर मार दी।” विनोद ने कहा कि टक्कर के बाद रिक्शा चालक अपनी सीट से गिर गया और कार को पकड़ लिया, जो उसे 300 मीटर तक घसीटती चली गई।”
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, “मंगलवार शाम को एक कार ने रिक्शा को टक्कर मार दी जिसके बाद रिक्शा चालक काफी दूर तक घसीटता चला गया। कार चला रहे आरोपी फरमान को कुछ यात्रियों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। वह गाजियाबाद का रहने वाला है।’
कंझावाला केस की फिर आई याद
बता दें कि इसी साल एक जनवरी की रात इससे मिलती-जुलती घटना सामने आई थी। बाहरी दिल्ली के कंझावला में स्कूटर पर सवार 20 साल की अंजलि सिंह को एक बलेनो कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद अंजलि स्कूटी समेत कई किलोमीटर तक घसीटती चली गई थी। बाद में अंजलि सड़क पर मृत पाई गई थी। घटना के समय कथित तौर पर कार में सवार पांच युवकों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
6 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
11 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
12 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
12 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
14 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
14 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
16 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines