Delhi Power Cut Alert: 16 जुलाई को सरिता विहार, हौज खास, निजामुद्दीन और छतरपुर समेत कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद! देखें कहीं आपका एरिया भी तो नहीं शामिल

Delhi Mein 16 July ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में 16 जुलाई को बिजली कट रहने वाली है, जिसका कारण बिजली वितरण कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य है. जानिए प्रभावित इलाकों के नाम और पूरी टाइमिंग.

Delhi Power Cut 16 July 2026

16 जुलाई को दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • 16 जुलाई को BSES के मेंटेनेंस कार्य के कारण सरिता विहार, हौज खास, निजामुद्दीन, छतरपुर समेत कई इलाकों में 1 से 1.5 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी.
  • अलग-अलग क्षेत्रों में LT सर्किट, RMU, ट्रांसफॉर्मर और 11KV फीडर से जुड़े मेंटेनेंस व नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा.
  • बिजली कट से पहले मोबाइल, लैपटॉप और इन्वर्टर चार्ज कर लें और साथ ही, पानी की टंकी भरकर जरूरी तैयारियां पूरी कर लें.

राजधानी दिल्ली में बिजली मेंटेनेंस के कार्य के कारण अलग-अलग दिन, अलग-अलग इलाकों में बिजली से जुड़ा कार्य किया जा रहा है. इसके कारण बीते कई हफ्तों से दिल्ली में पावर कट रहता है. इसी कड़ी में 16 जुलाई को होने वाले पावर कट को लेकर भी अधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी हो गया है, जिसमें एक या दो नहीं बल्कि दिल्ली के कई इलाकों का नाम शामिल हैं. भारी गर्मी के बीच इस तरह के पावर कट लोगों की परेशानी को और बढ़ाने का काम कर रहे हैं, लेकिन बिजली कंपनी के अनुसार, यह कार्य भविष्य में बिजली सेवा को मजबूती देने के लिए काफी जरूरी और फायदेमंद भी है. इस स्टोरी में हम आपको प्रभावित क्षेत्रों के नाम और कटौती की टाइमिंग और कौन सा कार्य किया जाना है, इसके बारे में बताएंगे, ताकि आप पावर कट से पहले ही सभी तैयारी कर लें.

विज्ञापन

दिल्ली में 16 जुलाई को कहां-कहां रहेगा पावर कट?

बिजली वितरण कंपनी (Discom) BSES ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर 16 जुलाई 2026 को निर्धारित बिजली कट को लेकर शटडाउन शेड्यूल जारी किया है. (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 16-07-2026) जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली के कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जिनमें प्रमुख रूप से छतरपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इलाके जैसे आंबेडकर कॉलोनी आया नगर, गदईपुर डीएलएफ फार्म्स, गडपुर फार्म डीएलएफ फार्म्स, आया नगर फेज 1, आया नगर विलेज, आया नगर एक्सटेंशन, ब्लॉक जी आया नगर एक्सटेंशन, मंगलापुरी विलेज सुल्तानपुर, आदर्श एन्क्लेव आया नगर एक्सटेंशन, ब्लॉक ई आया नगर एक्सटेंशन, सुल्तानपुर, जौनपुर विलेज, जौनपुर, राधे मोहन ड्राइव, छतरपुर और राजपुर खुर्द एक्सटेंशन छतरपुर शामिल हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा मोहन गार्डन (फेज 2 ओम विहार नवादा, ब्लॉक के 6 जैलदार एन्क्लेव हस्तसाल, ब्लॉक सी सेवक पार्क द्वारका), टैगोर गार्डन (ब्लॉक जे रघुबीर नगर टैगोर गार्डन एक्सटेंशन), पालम (सेक्टर 8 द्वारका, ब्लॉक पी राज नगर एक्सटेंशन, ब्लॉक ए 1 विजय एन्क्लेव महावीर एन्क्लेव), वसंत कुंज (पॉकेट 9 सेक्टर सी), नांगलोई (अध्यापक नगर, ब्लॉक जी उदय विहार 2), जनकपुरी (ब्लॉक 4 सुभाष नगर, एमसीडी मार्केट अशोक नगर, ब्लॉक ए नानक पुरा हरी नगर), निजामुद्दीन (ब्लॉक ई लाजपत नगर III), मुंडका (आकाश विहार, यादव पार्क कमरुद्दीन नगर), सरिता विहार (पॉकेट ई, एफ-ब्लॉक सौरभ विहार) और हौज खास (पॉकेट बी कटवारिया सराय) में भी बिजली कटौती होगी.

कितने बजे तक कटी रहेगी बिजली?

BSES द्वारा जारी BRPL मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, यह बिजली कार्य सुबह 10 बजे से ही शुरू हो जाएगा. हालांकि, अलग-अलग इलाकों में समय अलग-अलग निर्धारित किया गया है. जैसे कुछ डिविजन में सुबह 10 से 11 बजे कार्य शुरू होगा, तो वहीं, छतरपुर डिविजन में रात 11 बजे मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. हालांकि, जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, यह कार्य ज्यादा लंबा नहीं चलेगा, बल्कि महज 1 से 1.5 घंटे में पूरा हो जाएगा और लोगों को सामान्य बिजली सेवा मिलती रहेगी. हालांकि, हम नीचे इस पूरे शटडाउन शेड्यूल की लिस्ट अपलोड कर रहे हैं, ताकि आप अपने एरिया की टाइमिंग देख सकें और पहले ही तैयारी कर लें.

विज्ञापन

देखें शटडाउन शेड्यूल

पावर कट के दौरान कौन सा कार्य होगा

बिजली कंपनियों द्वारा नेटवर्क और सिस्टम को सुधारने के लिए अलग-अलग तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इसके तहत रात के समय छतरपुर के इलाकों में 11KV फीडर पर पेड़ों की छंटाई (11KV Feeder-Tree Trimming) का काम किया जाएगा. अन्य इलाकों में एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन (LT Circuit-Network Upgradation), नया एलटीएबी सर्किट बिछाने का काम (LT Circuit-New LTAB Circuit Laying) और एलटी सर्किट मेंटेनेंस (LT Circuit-Maintenance) किया जाएगा. इसके साथ ही आरएमयू मेंटेनेंस (RMU-Maintenance), आरएमयू के ऑपरेशन मैकेनिज्म में खराबी को ठीक करने (RMU-Defect in Operation Mechanism), ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन (Transformer-Network Upgradation) और ट्रांसफॉर्मर से जुड़े सिविल कार्य (Transformer-Civil Work) किए जाएंगे ताकि भविष्य में बिना रुकावट बिजली सप्लाई लोगों के घर तक पहुंच सके.

क्यों जरूरी है इस कार्य का ठीक से होना?

राजधानी दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी और लोगों की बढ़ती आबादी के कारण बिजली की खपत में भी रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों के अनुसार, बिजली की पीक 8,748 मेगावाट पर पहुंच गई है. यह आंकड़ा पहले के 8,656 मेगावाट के रिकॉर्ड से काफी ज्यादा था. इन बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए, पुराने सिस्टम के भरोसे रहना सही नहीं है, इसलिए किसी तरह की रुकावट सप्लाई में न आए और बढ़ते लोड को झेलने के लिए इन मेंटेनेंस कार्य को किया जा रहा है.

विज्ञापन

बिजली कार्य शुरू होते ही कर लें ये काम

अगर आपका एरिया भी इस शटडाउन शेड्यूल में मौजूद है, तो पावर कट होते ही कुछ जरूरी कदम उठाना काफी जरूरी है. सबसे पहले यह कि जैसी लाइट कट हो जाए, तो घर के सभी भारी बिजली उपकरण जैसे AC, फ्रिज, ओवन, मोटर आदि को डायरेक्ट बंद कर दें. अक्सर लोग इन उपकरणों को ऑन रहने देते हैं, ताकि जब बिजली आए, तो यह खुद ही चालू हो जाए. लेकिन समझने वाली बात यह है कि अगर मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही अगर वोल्टेज हाई होता है, तो इन सभी उपकरणों में खराबी भी आ सकती है. इसलिए बिजली आने के कुछ देर बाद ही फ्रीज, एसी आदि का इस्तेमाल करें.

बिजली कट से पहले कर लें यह काम

इन सबके अलावा, अगर आपके एरिया का नाम भी लिस्ट में शामिल है, तो आपको चाहिए कि आप पहले ही कुछ जरूरी काम को निपटा लें. जैसे पानी को स्टोर कर लें, पानी की टंकी को भर लें, मोबाइल फोन, लैपटॉप, इन्वर्टर को चार्ज कर लें. क्योंकि अगर किसी कारण बिजली मेंटेनेंस कार्य में देरी होती है या फिर यह लंबा चलता है, तो आपको परेशानी न हो, इसके लिए तैयारी जरूरी है.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- 16 जुलाई को होने वाला यह बिजली मेंटेनेंस भविष्य में बेहतर और बिना रुकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है. ऐसे में जिन इलाकों में पावर कट रहेगा, वहां के लोगों को पहले से जरूरी तैयारियां कर लेनी चाहिए, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ