Delhi Power Cut Alert: छतरपुर, अलकनंदा, निजामुद्दीन समेत दिल्ली के इन बड़े इलाकों में 14 जुलाई को घंटों गायब रहेगी बिजली! यहां चेक करें टाइमिंग और कटौती की वजह
दिल्ली में 14 जुलाई को कई बड़ी आबादी वाले इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है. आइए जानते हैं वजह और पूरी टाइमिंग.

राजधानी दिल्ली में बिजली कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा मेंटेनेंस कार्य चल रहा है. इस कारण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पिछले कई हफ्तों में अलग-अलग समय में बिजली कटौती की खबर सामने आती रहती है. इस कटौती को लेकर बिजली कंपनी भी अपने अधिकारिक वेबसाइट पर शटडाउन शेड्यूल जारी करती है, ताकि लोग पहले ही जरूरी काम निपटा लें. इसी कड़ी में दिल्ली के कई बड़े इलाकों में 14 जुलाई को भी कटौती का ऐलान है.
दिल्ली में क्यों कट रही इतनी बिजली?
2 / 7दिल्ली में रोजाना अलग-अलग डिवीजन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न एरिया में अलग-अलग समय के लिए बिजली कटती रहती है, जिसका मुख्य कारण बिजली सेवा को भविष्य के लिए मजबूत और निर्बाधित बनाना है, ताकि लोगों को बेहतर सेवा प्रदान हो. इस दौरान कई मुख्य लाइन, आदि का काम होगा, जिसका होना काफी जरूरी माना जा रहा है.
दिल्ली में 14 जुलाई को कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?
3 / 7BSES द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल BRPL और BYPL (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL and BYPL on :- 14-07-2026) 14 जुलाई को होने वाली बिजली कटौती का मुख्य असर- खानपुर, हौज खास, टैगोर गार्डन, पालम, मोहन गार्डन, जनकपुरी, अलकनंदा, छतरपुर, नांगलोई, निजामुद्दीन और दरियागंज डिवीजन के कई इलाकों में होगा. प्रभावित क्षेत्रों में खानपुर विलेज, जेजे कॉलोनी दुग्गल कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेंज एसडीए, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, पृथ्वी पार्क तिलक नगर, सेक्टर-8 द्वारका, राज नगर एक्सटेंशन, विजय एन्क्लेव, महावीर एन्क्लेव, विपिन गार्डन, जनकपुरी, डीएलएफ जीके-2, आया नगर, गुरुनानक विहार, लाजपत नगर-3 और गांधी समाधि-राजघाट समेत कई इलाके शामिल हैं. हमने सभी इलाकों व डिविडन की आधिकारिक शेड्यूल स्लाई में जारी कर दिया है, ताकि आप आसानी से अपना एरिया देख सके.
कितने बजे तक रहेगी बिजली गुल?
4 / 7मेंटेनेंस शटडाउन का समय इलाके के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है. सबसे पहले कुछ इलाकों में सुबह 10:00 बजे से बिजली बंद होगी, जबकि कई जगहों पर 11:00 बजे से शटडाउन शुरू होगा. अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली 12:00 बजे, 12:07 बजे, 12:30 बजे, 1:00 बजे, 1:07 बजे, 2:00 बजे, 2:30 बजे, 3:00 बजे, 3:26 बजे और शाम 5:00 बजे तक बहाल होने की संभावना है. मुख्य रूप से ज्यादातर इलाकों में 10 बजे से कार्य शुरू हो जाएगा, इसलिए संबंधित क्षेत्रों के लोगों को पहले से जरूरी तैयारियां करने की सलाह दी गई है.
बिजली कटौती के दौरान क्या काम होगाय़
5 / 7बीएसईएस की ओर से जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार बिजली कटौती 11 केवी फीडर पर केबल रूट की खुदाई, एलटी सर्किट के नए एलटीएबी सर्किट बिछाने, नेटवर्क अपग्रेडेशन, यू/जी एलटी केबल कनेक्शन, आरएमयू मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन, ऑपरेशन मैकेनिज्म में आई खराबी की मरम्मत और प्रोजेक्ट वर्क जैसे तकनीकी कार्यों के कारण की जाएगी. इन कार्यों का उद्देश्य बिजली नेटवर्क को पहले से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बनाना है, ताकि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.
बिजली कटने से पहले जरूर कर लें यह काम
6 / 714 जुलाई को होने वाली बिजली कटौती से पहले जरूरी है कि प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग पहले ही कुछ जरूरी कार्यों को निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान आपको परेशान न होना पड़े. इसमें पानी की टंकी भरना, पीने का पानी स्टोर करना, पहले ही नहा व कपड़े धो लेना, मोबाइल, इन्वर्टर आदि उपकरणों को चार्ज करना शामिल है. ताकि वक्त अगर आगे भी बढ़ता है, तो आपको परेशानी का सामना न करना पड़े.
बिजली आते भूलकर न करें ये काम
7 / 7अक्सर लोग बिजली कट के बाद भी एसी का स्विच ऑन रखते हैं, ताकि बिजली आए, तो AC खुद ही चलने लगे और इस गर्मी से राहत मिले. लेकिन याद रखें कि ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि बिजली मेंटेनेंस कार्य के बाद जब अचानक बिजली आती है, तो कई बार वोल्टेज बढ़ जाता है और सामान्य होने में थोड़ा वक्त लेता है. ऐसे में अगर आपको भारी उपकरण चालू रहेगा, तो इससे उसमें खराबी आ सकती है या फिर शार्ट सर्किट भी हो सकती है. (Image: PEXELS/BSES) यह भी पढ़ें:Delhi SIR 2026: 2002 वोटर लिस्ट में नहीं था नाम, तो कैसे भरें SIR फॉर्म? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया और जमा करने की लास्ट डेट डेडलाइन