Delhi Lakshmi Yojana: क्या दिल्ली में सभी महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये? जानिए क्या है इस स्कीम के नियम

राजधानी दिल्ली में लक्ष्मी योजना को लेकर चर्चा तेज है, जिसे अगस्त महीने में रक्षा बंधन के दिन लागू करने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, लोगों के मन में सवाल है कि क्या 2500 रुपये दिल्ली की हर महिलाओं को दिए जाएंगे?

Delhi Lakshmi Yojana

दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • राजधानी दिल्ली में लक्ष्मी योजना जल्द लागू होने वाली है, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी.
  • अगस्त के महीने में रक्षाबंधन के मौके पर इस योजना को लागू किया जा सकता है.
  • लक्ष्मी योजना के तहत दिल्ली में पिछले 10 साल से रह रही महिलाओं को 2500-2500 रुपये मिलेंगे. हालांकि, लाभ उठाने के लिए कुछ खास पात्रता भी रखे गए हैं.

राजधानी दिल्ली में इस समय हर तरफ सरकार के एक स्कीम की चर्चा तेज हो गई है, जोकि है दिल्ली लक्ष्मी योजना. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लोगों से वादा किया था कि अगर दिल्ली में उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो वह दिल्ली की महिलाओं को 2500-2500 रुपये देने का काम करेंगी. जिसके बाद दिल्ली की जनता ने आम आदमी की जगह भाजपा को दिल्ली की गद्दी पर बिठाया, लेकिन सवाल होने लगा आखिर यह 2500 रुपये देने का वादा कब पूरा होगा? हालांकि, अब इस योजना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा और मुख्य सवाल यह है कि क्या हर महिला को इस योजना के तहत 2500 रुपये मिलेंगे या कुछ जरूरी पात्रता के अनुसार, यह रकम दी जाएगी.

विज्ञापन

योजना के लिए बनाई गई थी कमेटी

हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा करने के बाद, दिल्ली की जनता ने उन्हें सत्ता बिठा ही दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना को लागू करने की रूपरेखा और उसकी पात्रता तय करने की लिए तीन मंत्रियों की एक कमेटी बनाई थी, ताकि जल्द इस योजना का लागू किया जाए. हालांकि, अब योजना के लिए दिल्ली की महिलाओं को और इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यह योजना अब लागू होने वाली है.

विज्ञापन

कब लागू होगी महिला समृद्धि योजना?

लंबे वक्त से  महिला समृद्धि योजना का इंतजार कर रही महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार अगले महीने यानी अगस्त में रक्षाबंधन के मौके पर इस योजना को लागू करेगी. इतना ही नहीं, इस योजना का नाम बदलकर अब लक्ष्मी योजना कर दिया है. इस योजना के लागू होते ही दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500-2500 रुपये मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल वह आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगी.

किन महिलाओं को मिलेगा 2500 रुपये महीना

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना का लाभ सिर्फ पिछले 10 सालों से दिल्ली में रह रहे परिवार की महिलाओं को मिलेगा.
  • इतना ही नहीं, इस योजना का लाभ सिर्फ वो ही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए.
  • महिला या उसके परिवार में किसी भी सदस्य के खिलाफ किसी तरह का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.
  • नियम के अनुसार, परिवार में आयु के आधार पर सबसे बड़ी महिला ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं.
  • साथ ही, जो महिलाएं पहले से ही किसी पेंशन या अन्य सरकारी द्वारा आर्थिक सहायता का लाभ उठा रही हैं, तो वह भी इस योजना के दायरे से बाहर है.
  • इसके अलावा जिस परिवार के पास चार पहिया वाहन होगा, उस परिवार की महिला को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा.

योजना में कैसे मिलेगा 2500 रुपये?

दिल्ली लक्ष्मी योजना का पैसा लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए सीधे डाले जाएंगे, ताकि महिलाओं को पैसे हासिल करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटना पड़े और उन्हें आसानी से उनके पैसे मिल जाए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार रिजर्व बैंक की डिजिटल करेंसी और एक हिस्सा फिक्स डिपॉजिट देने के रूप में भी विचार कर रही है.

विज्ञापन

कैसे करें योजना के लिए अप्लाई? जानिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

इस योजना में अप्लाई करना का प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाया गया है. योजना लागू होने पर दिल्ली सरकार दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर इसका लिंक लाइव कर देगी. इस लिंक पर क्लिक कर सबसे पहले महिला को अपना अकाउंट बनाना होगा, जिसके बाद उन्हें वेरीफाई करने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए OPT भेजा जाएगा, ताकि सही ओटीपी डालकर वह अपने आपको पोर्टल पर वेरीफाई कर सके. वेरिफिकेशन करने के बाद, लक्ष्मी योजना का लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिस पर जाकर आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे, याद रखें मांगी गई जानकारी जांच कर सही भरें, ताकि बाद में कोई समस्या पैदा न हो.

इसके अलावा, आवेदन करते समय अपने पास, आधार कार्ड, दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र अपने पास रख लें.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- दिल्ली सरकार रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500-2500 रुपये देगी. हालांकि, इस योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है इसको लेकर कुछ नियम भी बनाए गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ