हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Burari Building Collapse: दो दिन बाद दिखा चमत्कार, जिंदा निकला परिवार

Burari Building Collapse Update: दिल्ली के बुराड़ी हादसे में 2 दिन बाद एक चमत्कार दिखाई दिया है। दरअसल, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इसके मलबे से एक परिवार जिंदा बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन

Burari Building Collapse Update: आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोई’। ऐसा एक मामला दिल्ली से सामने आया है। दरअसल, बुराड़ी हादसे में एक चमत्कार हुआ है, घटना के 2 दिन बाद इसके मलबे से एक परिवार जिंदा बाहर निकाला गया है। यह परिवार गिरी हुई छत के बीचों-बीच 2 दिन तक जिंदा फंसा रहा। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के बुराड़ी में बिल्डिंग गिरने का मामला सामने आया था। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए।

सिलेंडर ने बचाई परिवार की जान

बुराड़ी हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कौशिक एन्क्लेव में गिरी 5 मंजिला इमारत के मलबे से आज एक परिवार को बाहर निकाला गया है। यह परिवार दो दिनों तक गिरी हुई छत के नीचे जीवित फंसा रहा। पीड़ितों ने बताया कि जब छत गिरी तो उसका कुछ हिस्सा घर में रखे सिलेंडर पर ऊपर अटक गया, जिसकी वजह से वहां का एरिया खाली था। जिसके नीचे वे 2 दिन तक दबे रहे। वहीं, आखिरकार लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से उनकी जान बच गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सिद्धिविनायक मंदिर में प्रशासन का बड़ा फरमान; इस ड्रेस के साथ नहीं मिलेगी एंट्री

क्या बोली दिल्ली पुलिस?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बुराड़ी बचाव अभियान में देर रात 4 लोगों को बिल्डिंग के मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया है। ये चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। बिल्डिंग की छत का एक बड़ा हिस्सा गैस सिलेंडर पर गिर गया, जिससे बीच में जगह बन गई और यह परिवार उसी जगह पर अंदर फंस गया, जिन्हें अब सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola