5 साल के मासूम बच्चे को दिया ड्रग्स, फिर उसके साथ किया गंदा काम, दिल्ली में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Boy sexually assaulted by neighbour: पीड़ित बच्चे का एम्स में मेडिकल करवाया गया है, जज के सामने बच्चे के बयान लिए गए हैं, जिसमें उसने पड़ोसी पर आरोप लगाए हैं।

uk Crime News

Boy sexually assaulted by neighbour: दिल्ली के गोविदंपुरी इलाके में 5 साल के लड़के के साथ पड़ोसी ने सेक्सुअल असॉल्ट किया है। बच्चा जब कई घंटे घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया और तब कहीं जाकर मामले का पता चला है। पुलिस ने आरोपी बलराम दास उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया और थाने का घेराव किया। घटनास्थल और उसके आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन

5 घंटे किया तलाश, घर के पास बेसुध मिला था बच्चा

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला 1 सितंबर का है। पीड़ित 5 साल का बच्चा गोविंदपुरी इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहता है। पुलिस को मिली शिकयत के अनुसार बच्चे को आरोपी ने पहले कोई नशीला पदार्थ दिया। जिसके बाद उसका sexually assaulted किया गया। परिजनों का आरोप है कि करीब 5 घंटे ढूंढने के बाद बच्चा घर के पास पड़ा मिला था।

विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के सामने लिए गए बच्चे के बयान 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, बच्चे का एम्स अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है, प्रारंभिक जांच में बच्चे के साथ sexually assault की पुष्टि हुई है। डॉक्टर बच्चे की काउंसिलिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जज के सामने बच्चे के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

परिजनों ने थाने का किया घेराव

पुलिस के अनुसार चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने बच्चे ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले बलराम दास ने उसके साथ गंदी हरकत की और उसके Bad Touch किया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने थाने को घेर लिया था। भीड़ आरोपी को अपने हवाले करने की मांग कर रही थी। हालांकि पुलिस के आलाअधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। अब गोविंदपुरी इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबल और एडिशनल फोर्स तैनात है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ