11 साल के मासूम की हत्या के बाद बेड में छिपाई लाश, मां ने पति की 'दोस्त' पर लगाए ये आरोप

Boy Murdered In Delhi, Delhi news, delhi crime, boy killed, boy murder in delhi, crime news
विज्ञापन

Boy Murdered In Delhi: दिल्ली में 11 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के बाद बच्चे के शव को बेड के बॉक्स के अंदर डाल दिया था। मृतक की मां ने अपने पति की दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना इंद्रपुरी इलाके की बताई जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चे की मां को उसके बेटे का शव बेड के अंदर मिला। घटनास्थल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड फुटेज में एक महिला बच्चे के घर से निकलती दिख रही है। मृतक की मां ने उसी महिला पर अपने बेटे की हत्या और बेड बॉक्स में शव को छिपाने का आरोप लगाया है। मृतक की मां का आरोप है कि सीसीटीवी में दिख रही महिला उसके पति की प्रेमिका है।

Advertisment

डांस टीचर का आया फोन- आपका बेटा आज नहीं आया

मृत बच्चे की पहचान दिव्यांश के रूप में हुई है। दिव्यांश और उसकी मां नीलू इंद्रपुरी के ई-ब्लॉक में रहते हैं। नीलू ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर दिव्यांश के डांस इंस्टिट्यूट से फोन आया। मुझे जानकारी दी कि आज आपका बेटा डांस क्लास नहीं आया है।

नीलू ने बताया कि जानकारी के बाद मैं घऱ पहुंची। दरवाजा खोला तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। दिव्यांश अपने सामान इसी तरह बिखेर कर रखता है। मैंने सोचा कि वो बाहर गया होगा। फिर मैंने दरवाजा बंद किया और दिव्यांश को ढूंढने निकल गई। उसे मैंने हर जगह खोजा, जहां-जहां वो जाता है। नीलू ने बताया कि दिव्यांश का कुछ पता नहीं चला, तो मैंने अपने पति जितेंद्र को फोन किया और दिव्यांश के गायब होने की बात बताई।

विज्ञापन

नीलू ने बताया कि थक-हारकर मैं घर लौट गई। इस दौरान मेरी नजर दिव्यांश के जूते पर गई। फिर मैंने घर में उसे ढूंढना शुरू किया। कमरे के अंदर जाकर देखा तो बिस्तर पर माइक्रोवेब रखा था। मैंने उसे हटाया, फिर बिस्तर उठाया तो देखा की बेड के बॉक्स में दिव्यांश का शव पड़ा है। पड़ोसियों की मदद से दिव्यांश को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस बोली- मामले की जांच जारी है

उधर, मामले की जानकारी के बाद नीलू के घर पहुंची पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है। घऱ के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक महिला दिख रही है। पुलिस और मृत बच्चे के माता-पिता को महिला पर संदेह है। फिलहाल, महिला की तलाश जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ