Delhi Elections: बीजेपी की अंतिम लिस्ट कब होगी जारी? ये हो सकते हैं संभावित उम्मीदवार

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली चुनाव में नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि भाजपा की अंतिम लिस्ट कब आएगी? इसे लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

PM Modi, Amit Shah, JP Nadda BJP

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। नामांकन के लिए 17 जनवरी लास्ट डेट है, लेकिन अभी तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए। बीजेपी की अंतिम लिस्ट कब होगी जारी? कौन संभावित उम्मीदवार होंगे? इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

भाजपा ने अबतक दिल्ली की 70 में से 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, लेकिन अभी भी 11 सीटें बची हैं, जहां के लिए पार्टी को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी है। बताया जा रहा है कि भाजपा आज दोपहर 1 बजे तक आखिरी लिस्ट जारी कर सकती है।

विज्ञापन

ये हैं बीजेपी के संभावित उम्मीदवार

विज्ञापन

बीजेपी दिल्ली की देवली, त्रिलोकपुरी, शाहदरा, बुराड़ी, बवाना, वजीरपुर, दिल्ली कैंट, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, बाबरपुर और गोकलपुर सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी शाहदरा सीट से संजय गोयल को अपना उम्मीदवार बना सकती है, जबकि गोकलपुर से प्रवीण निमेश चुनाव लड़ सकते हैं। वजीरपुर सीट से सतीश गर्ग को टिकट मिल सकता है और दिल्ली कैंट से मनीष सिंह या भुवेश तंवर के नामों की चर्चा चल रही है।

विज्ञापन

कांग्रेस की भी लिस्ट बाकी

कांग्रेस की भी अभी लिस्ट आनी बाकी है, जिसमें 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव के लिए एक चरण में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ