BJP and AAP Poster War Delhi Election 2025: कड़ाके की सर्दियों के बीच दिल्ली में सियासी सरगरमी भी लगातार उफान पर है। राजधानी में जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। ऐसे में दिल्ली की दो बड़ी पार्टियां आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच पोस्ट वॉर शुरू हो गई है। आज यानी मंगलवार की सुबह बीजेपी ने AAP नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा, तो केजरीवाल ने भी बीजेपी पर करारा पलटवार करते हुए खुली चुनौती दे डाली।
केजरीवाल ने दी खुली चुनौती
बीजेपी के पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP ने भी एक पोस्टर जारी कर दिया। इस पोस्टर में अरविंद केजरीवाल बीजेपी को खुली चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है कि BJP को केजरीवाल का ओपन चैलेंज, अपने 20 राज्यों में पुजारियों-ग्रंथियों को 18,000 सम्मान राशि दो। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है कि बीजेपी में हिम्मत है तो केजरीवाल की खुली चुनौती स्वीकार करे।
बीजेपी ने जारी किया पोस्टर
दरअसल बीजेपी ने एक पोस्टर जारी करते हुए AAP की पुजारी ग्रंथी योजना पर सवाल खड़े किए थे। इस पोस्टर में केजरीवाल को फिल्म ‘भूलभुलैया’ के छोटा पंडित (राजपाल यादव) के लुक में दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है कि मंदिर जाना एक छलावा है, पुजारियों का सम्मान चुनावी दिखावा और सनातन धर्म का हमेशा मजाक उड़ाया है। चुनावी हिंदू केजरीवाल जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा, जिसकी पूरी राजनीति हिंदू विरोधी रही, उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद कैसे आ गई?
यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले बढ़ीं AAP की मुश्किलें, बच्चों के साथ चुनावी कैंपेन पर NHRC ने जारी किए ये आदेश
आज कनॉट में होगा उद्घाटन
बता दें कि बीते दिन AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुजारी ग्रंथी योजना की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में AAP की सरकार बनी तो सभी पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपए महीना सैलरी दी जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना भी शामिल थीं। केजरीवाल का कहना था कि आज यानी मंगलवार को कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करके वो इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
यह भी पढ़ें- कनॉट प्लेस में आज रात आने से पहले जरूर पढ़ें ये एडवाइजरी, कहीं फीका न पड़ जाए न्यू ईयर सेलिब्रेशन
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
35 mins ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 hr agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
7 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
18 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
19 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
19 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
20 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
20 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines