देश की राष्ट्रीय राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली में एक घर से तीन शव बरामद किए गए। मां-बेटियों की मौत से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
यह घटना बदलपुर थाना क्षेत्र के मोलरबंद इलाके की है। पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने एक घर से दुर्गंध आने की बात कही। उसने बताया कि घर के अंदर तीन लोग रह रहे हैं और उनके द्वारा आत्महत्या किए जाने का संदेह है। इस पर एसीपी और एसएचओ बदरपुर ने कॉल का जवाब दिया और तत्काल घटनास्थल पहुंचे।
यह भी पढे़ं : दिल्ली में 828 फ्लैट्स के लिए बुकिंग कब तक? देखें प्राधिकरण का अपडेट
पुलिस ने बरामद किए 3 शव
पुलिस ने पूजा और उनकी दो बेटियों के शव बरामद किए। मां पूजा मोलरबंद में गली नंबर 16 के मकान नंबर 43 की दूसरी मंजिल पर दो बेटियों के साथ रह रही थी। दोनों बेटियों की उम्र 17-18 और 8-9 साल के बीच थी। तीनों कमरे में मृत पाए गए और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। शव सड़ी-गली हालत में थे।
4-5 दिन पुराने हैं शव
पुलिस की प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि शव लगभग 4-5 दिन पुराने हैं और उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। सुसाइड की वजह आर्थिक संकट है, क्योंकि उन्होंने पिछले दो महीनों से फ्लैट का किराया नहीं दिया है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढे़ं : यमुना में अब ले सकेंगे क्रूज की सवारी का आनंद, सीएम बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए बड़ा कदम
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
16 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
17 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
19 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
19 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
19 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
21 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
23 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines