Delhi Baby Care Centre Fire Incident: दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर सेंटर मामले में 796 पेज की चार्जशीट फाइल कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 81 गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं। मामले में पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के डायरेक्टर नवीन खींची और आकाश को आरोपी बनाया है। दिल्ली पुलिस ने यह चार्जशीट कड़कड़डूमा कोर्ट में फाइल की है। वहीं इस मामले की सुनवाई 2 अगस्त को होगी।
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304 गैर इरादतन हत्या, 308 गैर इरादतन हत्या की कोशिश और जेजे एक्टर की धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है। बता दें कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे के अगले ही दिन बेबी केयर सेंटर के मालिक डाॅक्टर नवीन खींची को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जबकि 27 मई 2024 को पुलिस ने डाॅक्टर आकाश को पकड़ा था।
चार्जशीट में हुआ खुलासा
दिल्ली पुलिस द्वारा फाईल की गई चार्जशीट के अनुसार हाॅस्पिटल में मौजूद डाॅक्टर ने हादसे के तुरंत बाद न तो पुलिस को और न ही फायर डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी। ऐसे में अग्निकांड के 30 मिनट बाद बचाव अभियान शुरू हो पाया। वहीं हाॅस्पिटल को केवल 5 बेड की अनुमति थी जबकि कुल 12 बेड पर बच्चों का इलाज चल रहा था। ऑक्सीजन सिलेंडर भी जितने होने चाहिए थे उतने नहीं थे। वहीं सिलेंडर सुरक्षित नहीं थे इसलिए उनमें ब्लास्ट हुआ।
ये भी पढ़ेंः कोई जमीन तो कोई सोफे पर…देखें, BJP विधायकों ने विधानसभा में कैसे काटी रात?
हादसे में 7 नवजातों की गई थी जान
बता दें कि दिल्ली के विवेक विहार में 25 मई की रात बेबी केयर सेंटर में आग लग गई थी। हादसे में 7 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 5 अन्य नवजात घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि आसपास की दुकानों और इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा था।
ये भी पढ़ेंः Plane Crash में इकलौता जिंदा बचा शख्स कौन? कैसे दी मौत को मात, को-पायलट समेत मारे गए थे 18 लोग
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
21 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines