कोई जमीन तो कोई सोफे पर...देखें, BJP विधायकों ने विधानसभा में कैसे काटी रात?

Karnataka BJP MUDA Scam: कर्नाटक में बीजेपी विधायकों ने रात भर विधानसभा में धरना दिया। इस दौरान सभी विधायक रात में सोते नजर आए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Karnataka BJP MLA Protest Video

विधायकों ने सदन में काटी रात

Karnataka BJP MLA Protest Video: कर्नाटक में मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण के भूखंड आवंटन में फर्जीवाड़े को लेकर बीजेपी ने विधानसभा और विधानपरिषद में जमकर प्रदर्शन किया। पार्टी दोनों ही सदनों में चर्चा की मांग कर रही थी जिसे स्पीकर ने ठुकरा दिया। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने रात में विधानसभा में ही बिस्तर लगाया और सोफों पर सो गए। वहीं कुछ विधायक फर्श पर बिस्तर लगाकर सोते नजर आए।

विज्ञापन

बता दें कि बीजेपी ने बुधवार को कर्नाटक विधान मंडल के विधानसभा और विधान परिषद में मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण के भूखंड आवंटन में घोटाले को लेकर चर्चा की मांग की। आरोप है कि भूखंड प्राप्त करने वाले में सीएम सिद्धारमैया और उनकी पत्नी पार्वती भी शामिल हैं। विधानमंडल का सत्र शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक आर अशोक ने कहा कि कांग्रेस के पास 136 विधायक है जब हम मुडा घोटाले में चर्चा को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाए तो सरकार चर्चा से डर गई और भाग रही है। इसके अलावा उन्होंने वित्त समेत कई विधेयकों को बिना चर्चा के पारित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार डरपोक है उनके पास आरोपों का जवाब देने की हिम्मत नहीं है।

विज्ञापन

बीजेपी अध्यक्ष ने साधा निशाना

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में हम रातभर प्रदर्शन करेंगे। दलितों के साथ अन्याय नहीं हो हम सुनिश्चत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह 4 हजार करोड़ का घोटाला है। दलितों की 1 लाख वर्ग फुट से अधिक जमीन लूट ली गई है। हम इस मुद्दे को उठाना चाहते थे लेकिन हमें इसकी अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ