Plane Crash में इकलौता जिंदा बचा शख्स कौन? कैसे दी मौत को मात, को-पायलट समेत मारे गए थे 18 लोग

Captain Manish Shakya Profile: नेपाल प्लेन क्रैश में 18 लोग मारे गए, लेकिन किस्मत से पायलट की जान बच गई। उनकी सिर्फ आंख में चोट लगी, वहीं आग की चपेट में नहीं आने से उनकी जान बच गई। आइए जानते हैं कि कैप्टन मनीष शाक्य कौन हैं?

Nepal Plane Crash Survivor Captain Manish Shakya

विमान में लगी आग की चपेट में आने से बचे कैप्टन शाक्य?

Nepal Plane Crash Survivor Profile: नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर बीते दिन प्लेन क्रैश हुआ। टेकऑफ होते ही प्लेन रनवे क्रॉस करके खाली मैदान में बने गड्ढे में गिर गया। गिरते ही प्लेन में आग लग गई और वह टुकड़ों में बंट गया। हादसे में प्लेन में सवार 18 लोग मारे गए, लेकिन किस्मत से प्लेन उड़ रहे कैप्टन मनीष शाक्य बच गए। वहीं उनके को-पायलट सुशांत कटुवाल मारे गए।

विज्ञापन

कैप्टन मनीष को क्रू केबिन के मलबे से खून से लथपथ हालत में रिकवर किया गया। उन्हें काठमांडू के मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी आंख में चोट लगी है, लेकिन हालत खतरे से बाहर है। कैप्टन को रेस्क्यू करने के बाद उन्हें ले जाते हुए की तस्वीर सामने आई थी। वहीं नेपाल सरकार ने हादसे की जांच के लिए 5 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जिसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश हैं।

विज्ञापन

कैप्टन मनीष शाक्य कौन और कैसे बची जान?

शौर्य एयरलाइंस की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, 37 साल के कैप्टन मनीष रत्न शाक्य पायलट हैं। शौर्य एयरलाइंस में ऑपरेशन्स के चीफ ऑफिसर की जिम्मेदार भी संभालते हैं। वे पिछले 9 साल से एयरलाइंस का हिस्सा हैं। शौर्य एयरलाइंस से जुड़ने से पहले उन्होंने सिमरिक एयरलाइंस के साथ काम किया था। वे सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़े हैं।

विज्ञापन

विमान हादसे में उनकी आंख में चोट लगी। उनकी रीढ़ की हड्डी की एक सर्जरी करनी पड़ी। न्यूरो-इंटेंसिव केयर यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने डॉक्टरों और पुलिस को बताया कि प्लेन गिरते ही वे एक साइड गिर गए थे और बेहोश हो गए थे। किस्मत से उनकी जान बची, लेकिन वे आग की चपेट में कैसे नहीं आए? इस बारे में उन्हें याद नहीं है।

विज्ञापन

उड़ान भरते ही आग का गोला बना विमान

रिकॉर्डर के अनुसार, शौर्य एयरलाइंस का विमान बॉम्बार्डिर 9N-AME (CRJ 200) उड़ान भरते ही एक मिनट के अंदर आग का गोला बन गया था। प्ले रनवे 20 के ईस्ट में गड्ढे में गिरा, जबकि प्लेन ने रनवे की साउथ साइड से उड़ान भरी थी। टेकऑफ होते ही प्लेन गलत साइड में गया, झटके खाते हुए नीचे मुंह के बल गिर गया। गिरते ही प्लेन में आग लगी और आसमान काले धुएं से भर गया।

फ्लाइट में सवार 19 लोगों में 2 क्रू मेंबर्स थे और बाकी 17 लोग शौर्य एयरलाइंस के स्टाफ मेंबर्स थे। प्लेन को मरम्मत के लिए ले जाया जा रहा था। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की प्रेस रिलीज में भी बताया कि प्लेन को एनुअल मेंटेनेंस प्रोग्राम मे तहत चेक किया जा रहा था, लेकिन टेकऑफ होने के बाद वह दाईं दिशा में टर्न हो गया, जबकि उसे बाईं ओर मुड़ना था। हादसे का शिकार हुआ बॉम्बार्डिर करीब 21 साल पुराना था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ