Delhi Cm Atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस चिट्ठी में राजधानी के छह धार्मिक स्थलों को तोड़ने से रुकवाने का आग्रह किया है। आतिशी ने अपनी चिट्ठी में कहा कि दिल्ली में कोई भी मंदिर या धार्मिक स्थल न तोड़ा जाए। कोई भी धार्मिक स्थल तोड़ने से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
धार्मिक कमेटी ने एलजी के पास भेजी थी सिफारिश
चिट्ठी के अनुसार 22 नवंबर को एक बैठक के बाद उपराज्यपाल ने छह मंदिरों को अवैध करार देते हुए उन्हें तोड़ने का आदेश दिया है। इन मंदिरों को तोड़ने की सिफारिश धार्मिक कमेटी ने एलजी के पास भेजी थी। दिल्ली सीएम के अनुसार मंदिर और बौद्ध धार्मिक स्थल को तोड़ने से रोका जाए। उनका कहना था कि बौद्ध धार्मिक स्थलों से दलितों की आस्था जुड़ी है। कोई भी धार्मिक स्थल तोड़ना सही नहीं है।
इन मंदिरों को तोड़ने के हुए हैं आदेश
1. नाला मार्केट के पास स्थित मंदिर, 26-ब्लॉक वेस्ट पटेल नगर।
2. एच. नंबर 32 ए-पीकेट एन दिलशाद गार्डन पर मंदिर।
3. पार्क-I, ब्लॉक, एच. नंबर I-151, सुंदर नगरी पर मूर्ति।
4. बी-ब्लॉक, एच. नंबर 30-31, सीमा पुरी पर मंदिर।
5. एच. नंबर 395, गोकल पुरी के पास मंदिर।
6. गेट नंबर 1 के पास न्यू उस्मानपुर एमसीडी फ्लैट्स के अंदर मंदिर।
धार्मिक कमेटी ने बिना मुख्यमंत्री को दिखाए मंदिर तोड़ने की फाइल LG को भेजी
आतिशी के अनुसार धार्मिक कमेटी ने बिना मुख्यमंत्री को दिखाए मंदिर तोड़ने की फाइल LG को भेजी थी। बता दें इससे पहले एलजी ने सोमवार को सीएम आतिशी को चिट्ठी लिखकर नए साल की बधाई दी थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि अपने ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार किसी सीएम को काम करते हुए देखा है। आगे एलजी ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल की विफलता का ठीकरा उनके नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार पर फोड़ा जाएगा। एलजी की इस चिट्टी पर आतिशी ने जवाबी हमला करते हुए कहा था कि आप गंदी राजनीति करने की बजाय दिल्ली की बेहतरी के लिए काम करें।
सीएम की चिट्ठी पर एलजी ने दिया ये जवाब
सीएम की चिट्ठी पर एलजी ऑफिस ने जवाब जारी करते हुए कहा न तो कोई मंदिर, मस्जिद, चर्च या कोई अन्य पूजा स्थल तोड़ा या ध्वस्त किया जा रहा है, न ही इस संबंध में कोई फाइल आई है। मुख्यमंत्री अपनी और अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री की विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए सस्ती राजनीति कर रही हैं। यदि ऐसा है भी, तो एलजी ने पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर तोड़फोड़ करने वाली ताकतों के खिलाफ अतिरिक्त सतर्कता बरतें। उनके निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है, जैसा कि हाल ही में क्रिसमस समारोह के दौरान देखा गया था, जिसमें कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: ‘आप’ के लिए राह नहीं आसान, गठबंधन छोड़ दिल्ली चुनाव में इन पार्टियों ने मारी एंट्री
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 hr ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
8 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
19 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
20 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
21 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
22 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines