Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों दल सोशल मीडिया और प्रेस वार्ता के जरिए एक-दूसरे पर हमलावर है। इस बीच दो दिनों में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर नाॅर्थ एवेन्यू और गोविंदपुरी थाने में 5 एफआईआर दर्ज हुई है। ये सभी मामले आचार सहिंता उल्लंघन के हैं। पहली एफआईआर मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दर्ज की गई है। उन पर चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी वाहन के इस्तेमाल करने का आरोप है। वहीं फर्जी वीडियो शेयर कराने को लेकर बीजेपी ने केस दर्ज कराया है।
वहीं दूसरा मामला आम आदमी पार्टी के खिलाफ दर्ज किया गया है। यह मामला भी दिल्ली भाजपा ने नाॅर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज करवाया गया है। भाजपा का आरोप है कि आप पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के खिलाफ कई आपत्तिजनक ट्वीट किए हैं। इसमें फोटाे और वीडियो बनाने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में दिल्ली पुलिस आप पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के लोगों से पूछताछ कर सकती है।
पीएम मोदी की फेक फोटो को लेकर मामला दर्ज
तीसरा मामला भी राउज एवेन्यू थाने में दर्ज किया गया है। इसमें आरोप है कि आप पार्टी फर्जी फोटो लगाकर प्रचार कर ही है। मामले में जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने कमेटी गठित की है। चौथा मामला पीएम मोदी की फोटो से जुड़ा है। पीएम मोदी की फेक फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। FIR के अनुसार इस पोस्ट को आपका राम गुप्ता नाम हैंडल से पोस्ट किया गया है। जिस पर कैप्शन में लिखा है ताजा-ताजा यह तस्वीर पीएम आवास में कार्यरत एक कर्मचारी जो अरविंद केजरीवाल के बनाए स्कूल में बच्चों को पढ़ाने भेजता है, उसी ने चुपके से भेजा है। आज दोपहर 3 बजे ये वाली घड़ी पहनते हुए चुपके से तस्वीर भेजी है और बताया कि राजमहल में ऐसे ही महंगे विलासिता वाले सूट-बूट,जुत्तों, चश्मों, कलम और बाकी भोग की चीजों के लिए अलग-अलग कमरे बने हुए हैं। 2700 करोड़ खर्च हो तो क्या नहीं हो सकता भाई। फिलहाल पुलिस इस पोस्ट की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट
पूर्वांचल के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी
पांचवां मामला पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर दर्ज कराया गया है। एफआईआर के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने कई भड़काऊ बयान दिए हैं, जिनमें पूर्वांचलियों को फर्जी मतदाता बताया गया है। उन्हें दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा पर बोझ बताया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए कमेटी बना दी है। पुलिस केजरीवाल द्वारा दिए गए बयानों की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election में क्या चिराग पासवान की पार्टी भी करेगी एंट्री? LJP प्रमुख ने दिए गठबंधन के संकेत
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
4 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
8 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
11 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
15 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines