Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट

Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस ने गोकुलपुरी (एससी) सीट से प्रत्याशी बदल दिया है। अब यहां पूर्व नगर निगम चैयरमैन ईश्वर सिंह बागड़ी को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने इस सीट पर प्रमोद कुमार जयंत को उतारा था।

Congress

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 16 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। लिस्ट में पटेल नगर से कृष्णा तीरथ, घोंडा से भीष्म शर्मा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी चुना है। बता दें तीरथ पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। इसके अलावा पार्टी ने ओखला से आरीबा  खान को टिकट दिया है, जो पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान की बेटी हैं।

विज्ञापन

बता दें दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं, कांग्रेस ने इससे पहले दिसंबर 2024 में अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। जिसके बाद पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 26 प्रत्याशियों के नाम थे। जनवरी 2025 में पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें केवल एक उम्मीदवार का नाम था। अब पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की है।

विज्ञापन

गोकुलपुरी सीट से बदला प्रत्याशी

जानकारी के अनुसार चौथी लिस्ट में कांग्रेस ने गोकुलपुरी (एससी) सीट से प्रत्याशी बदल दिया है। अब यहां पूर्व नगर निगम चैयरमैन ईश्वर सिंह बागड़ी को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने इस सीट पर प्रमोद कुमार जयंत को उतारा था। बता दें अब केवल छह सीट पर पेंच फंसा है, अनुमान है कि पार्टी जल्द बाकी बची सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।

विज्ञापन

विधानसभा और प्रत्याशियों के नाम 

मुंडका
धर्मपाल लाकड़ा
किराड़ी राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन कुंवर करण सिंह
पटेल नगर (एससी) कृष्णा तीरथ
हरि नगर प्रेम शर्मा
जनकपुरी हरबानी कौर
विकासपुरी
एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी
नजफगढ़ सुषमा यादव
पालम मांगे राम
आर.के. पुरम विशेष टोकस
ओखला अरीबा खान
विश्वास नगर राजीव चौधरी
गांधी नगर कमल अरोड़ा
शाहदरा जगत सिंह
घोंडा भीष्म शर्मा
           गोकलपुर(एससी)                                        ईश्वर बागड़ी

ये भी पढ़ें: Delhi Election में क्या चिराग पासवान की पार्टी भी करेगी एंट्री? LJP प्रमुख ने दिए गठबंधन के संकेत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ