Arvind Kejriwal to Resign from CM Post: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया भी दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। हालांकि केजरीवाल ने कहा कि चुनाव तक पार्टी का कोई दूसरा नेता सीएम बनेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तक पार्टी का कोई दूसरा नेता मुख्यमंत्री बनेगा। केजरीवाल ने कहा कि मैं और मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी। अब दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही दोबारा मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। उन्होंने कहा कि मैं ‘पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा’ के खेल का हिस्सा बनने नहीं आया था। आज ये हमारी तानाशाही से डरते हैं, क्योंकि ये ईमानदार नहीं हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली के हम इतना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं। बीजेपी के आगे हम ना झुकेंगे, ना रुकेंगे और ना बिकेंगे। जनता के आशीर्वाद से भाजपा के सारे षडयंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं। दो दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दूंगा।
नवंबर में हों दिल्ली विधानसभा के चुनाव
उपस्थित समर्थकों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब तक दिल्ली की जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है। तब तक मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो आम आदमी पार्टी को बड़ी संख्या में वोट दें। अब जनता का फैसला आने के बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। आज मैं जनता से पूछने आया हूँ कि आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो या गुनाहगार। चुनाव फरवरी में होने हैं, मेरी मांग है कि नवंबर में महाराष्ट्र चुनाव के साथ ही दिल्ली में चुनाव कराएं जाएं। चुनाव होने तक पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री रहेगा। अगले 2-3 दिनों में विधायकों की बैठक होगी, जिसमें अगला सीएम तय किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
13 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
13 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
20 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines