Arvind Kejriwal Latest Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल में कैद हैं। उनकी जमानत के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच उनके परिवार वाले उनसे मिलने के लिए लगातार जेल पहुंच रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने जेल अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं।
आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संजय सिंह ने जेल प्रशासन पर अपनी भड़ास निकाली और उन पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ अमानवीय और कैदियों जैसा व्यवहार करने, उन्हें अपमानित करने और परिवार से मिलने नहीं देने का आरोप लगाया है।
पत्नी को खिड़की के जरिए मिलने दिया गया
संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने उनसे मिलने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनसे कहा गया कि आप उनसे आमने-सामने नहीं, बल्कि खिड़की के जरिए मिल सकती हैं। काफी कहने के बाद भी दोनों पति-पत्नी को साथ नहीं बैठने दिया गया। आखिर ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों…यह अमानवीय कृत्य तो किया ही गया है।
संजय सिंह ने दावा किया मुख्यमंत्री केजरीवाल को अपमानित और हतोत्साहित करने के लिए प्रयास हो रहे हैं। खूंखार से खूंखार अपराधियों को भी बैरक में अपनों से मिलने की इजाजत दी जाती है, लेकिन दिल्ली के 3 बार के मुख्यमंत्री को अपनी पत्नी से खिड़की के माध्यम से मिलना पड़ रहा है। इसे मुख्यमंत्री का अपमान नहीं कहेंगे तो और क्या होंगे?
यह भी पढ़ें:केजरीवाल का जेल में बढ़ा वजन, हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपडेट
केजरीवाल-भगवंत भी विंडो के जरिए मिलेंगे
संजय सिंह ने दावा कि तिहाड़ जेल प्रशासन भाजपा के कहे अनुसार चल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनसे मिलना चाहते हैं, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने तमाशा लगा दिया है। पहले मिलने की परमिशन दी, फिर ऐन मौके पर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मीटिंग नहीं कराई। लिखित आवेदन किया गया तो मीटिंग करके विचार विमर्श कर रहे हैं कि मिलने देना चाहिए या नहीं।
15 अप्रैल को 12 बजे केजरीवाल और भगवंत मान की मुलाकात फाइनल हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात भी विंडो के जरिए कराई जाएगी। अधिकारियों को याद रखना चाहिए कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, अपराधी करार नहीं दिए गए हैं। इस तरह कानून का मजाक बनाना जनता के रक्षकों को शोभा नहीं देता। केजरीवाल के साथ ऐसा व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में केजरीवाल सरकार को एक और झटका, राजकुमार आनंद ने पार्टी और मंत्री पद से दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
11 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
14 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
15 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
16 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
17 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
17 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
18 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines