Arvind Kejriwal slams Amit Shah: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली देश की क्राइम कैपिटल बन गई है। दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मुंबई की तरह गैंगवार हो रहे हैं। आज दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी है। तीन महीने में यमुना पार में ही गैंगवार में 20 लोगों की जान गई है।
दस साल पहले मुझे एक जिम्मेदारी मिली थी, स्कूल, बिजली, स्वास्थ्य, पानी, मैंने ये सब ठीक किए। पानी में सुधार की स्थिति है, लेकिन दिल्ली में सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र की है। अमित शाह की जिम्मेदारी है दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने की। अमित शाह दस साल में कानून व्यवस्था ठीक करने में फेल हुए हैं। दिल्ली को रेप कैपिटल, गैंगस्टर कैपिटल कहा जा रहा है। आज महिलाएं और व्यापारी सबसे ज़्यादा डरे हुए हैं।
मुझे रोकने से कुछ नहीं होगा
केजरीवाल ने कहा कल मैं नांगलोई गया था, एक व्यापारी से मिलने जिनपर गोली चलाई गई थी। मैं केवल मिलने गया था लेकिन वहां भाजपा के सांसद अपने लोगों को लेकर पहुंचे और मुझे रोका गया। मुझे रोकने से कुछ नहीं होगा अमित शाह जी। पिछले एक साल में 160 फिरौती की कॉल आई है।
ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal ने एक तीर से साधे तीन निशाने, सामने आई लिस्ट से दिल्ली प्लान डिकोड
व्यापारी को विदेश से फिरौती कॉल आई
दिल्ली के पूर्व सीएम ने आगे कहा कितनी कॉल ऐसी होगी जो आ रही है लोग बता नहीं रहे होंगे। एक व्यापारी को विदेश के नम्बर से फिरौती कॉल आई, उसने नहीं दिया तो शूट आउट होती है ताकि वो डर के पैसे दे। आज दिल्ली में व्यापार करना गुनाह होता जा रहा है। महिलाओं के लिए असुरक्षा है। यह सब घटना अमित शाह के घर से चंद किमी दूर घट रही है। अमित शाह अपने घर के 20 किमी के दायरे को सुरक्षित नहीं रख पा रहे तो वे देश कैसे सुरक्षित रखेंगे?
ये भी पढ़ेंः Delhi AQI Updates: दिल्ली के इन 10 इलाकों में सुधरी हवा, 300 से नीचे रहा AQI
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
9 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
11 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
12 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
12 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
15 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
17 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines