Arvind Kejriwal ने एक तीर से साधे तीन निशाने, सामने आई लिस्ट से दिल्ली प्लान डिकोड

Arvind Kejriwal Plans for Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान से पहले ही अरविंद केजरीवाल ने टिकटों का बंटवारा शुरू कर दिया है। इसके पीछे केजरीवाल का प्लान क्या है? आइए समझते हैं इस रिपोर्ट में…

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Plans for Delhi Election 2025: महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजों के बाद राजधानी दिल्ली में भी सियासी पारा चढ़ने लगा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने चुनावों के लिए 11 कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। कई लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर अरविंद केजरीवाल को प्रत्याशी घोषित करने की इतनी भी क्या जल्दी थी? मगर क्या आप जानते हैं कि 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करके केजरीवाल ने 1 तीर से 3 निशाने किए हैं। आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन

1. दलबदलुओं को आमंत्रण

अरविंद केजरीवाल ने जिन 11 प्रत्याशियों को टिकट दिया है, उनमें से 6 उम्मीदवार कांग्रेस और बीजेपी छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। अन्य दलों के विधायकों को तवज्जो देना इस बात की तरफ इशारा करता है कि केजरीवाल विपक्ष की कमजोर कड़ियों को तोड़ने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं। इससे न सिर्फ बीजेपी के ऑपरेशन कमल को झटका लग सकता है बल्कि टिकट पाने की चाहत में अन्य दलों के नेता भी AAP का रुख कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

2. एंटी इनकम्बेंसी पर वार

आम आदमी पार्टी 2015 से दिल्ली की गद्दी पर काबिज है। ऐसे में AAP के कई विधायकों को लेकर एंटी इनकम्बेंसी की खबरें सामने आ रही हैं। पुराने विधायकों को लेकर जनता नाखुश है। इससे निपटने के लिए केजरीवाल ने नए चेहरों को टिकट देना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने भी यही फॉर्मूला अपनाते हुए 7 में से 6 सांसदों का टिकट काटा था और नतीजतन राजधानी की सातों सीटें बीजेपी के खाते में चली गई थीं।

3. केजरीवाल की लीडरशिप

चुनाव से पहले टिकट बंटवारे का आगाज करके केजरीवाल एक बार फिर अपनी लीडरशिप इमेज को मजबूत करना चाहते हैं। राजनीति में अभी भी केजरीवाल की छवि बेदाग है, उन पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। जाहिर है केजरीवाल ही एक ऐसा चेहरा है, जिसका तोड़ बीजेपी के पास भी नहीं है। यही वजह है कि केजरीवाल दिल्ली की जनता से उन्हें ध्यान में रखकर वोट करने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ