Delhi AQI Updates: दिल्ली के इन 10 इलाकों में सुधरी हवा, 300 से नीचे रहा AQI

Delhi AQI Updates: दिल्ली-NCR में हवा के साथ-साथ स्मॉग भी जारी है। हालांकि, प्रदूषण में थोड़ा सुधार भी देखा गया है। 300 पार एक्यूआई होने के बाद भी बच्चों के स्कूल खुलेंगे।

Delhi AQI Updates: दिल्ली के इन 10 इलाकों में सुधरी हवा, 300 से नीचे रहा AQI

फोटो क्रेडिट-ani

Delhi AQI Updates: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार को मामूली सुधार देखा गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अब भी सांसों का संकट जारी है। आज सुबह यानी 28 नवंबर को 334 AQI दर्ज किया गया है। इसे भी AQI इंडेक्स में खराब श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, इस बीच आज दिल्ली के स्कूल भी रीओपन हो रहे हैं। बीते दिनों बच्चे घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। सुबह 6 बजे तक पॉल्यूशन बाकी दिनों के मुकाबले काफी कम आंका गया है। बात करें, ठंड की तो सुबह हल्की ठंड और हवाएं चल रही थी।

विज्ञापन

दिल्ली का मौसम

आज दिल्ली का मौसम सर्द हवाओं के साथ-साथ सुबह का तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालांकि, राजधानी में 2-3 दिन से ज्यादा ठंड पड़ने लगी है। स्मॉग और कोहरा, दोनों साथ में दिल्लीवासियों पर हमला कर रहे हैं। दिल्ली की हवा में आज 2% नमी भी दर्ज हुई और हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की आशंका है।

विज्ञापन

आज से खुलेंगे स्कूल

दिल्ली में पीएम2.5 के चलते स्कूल बंद कर दिए गए थे। इस बीच बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज के जरिए पढ़ाया जा रहा था।
प्रदूषण में थोड़ा सुधार देखने के बाद, आज गुरुवार से बच्चों के स्कूल रीओपन हो गए हैं।

विज्ञापन

बीते दिन कैसा था मौसम

बुधवार को भी दिल्ली की सुबह ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई थी। बात करें, प्रदूषण की तो कल का AQI 344 दर्ज किया गया था। इसे भी खराब हवा की श्रेणी में रखा गया था। वहीं, शाम के समय मौसम में थोड़ा और सुधार भी देखा गया था। बुधवार को सुबह 9 बजे तक दिल्ली का AQI 302 (बहुत खराब) रहा, तथा 38 AQI निगरानी स्टेशनों में से 20 ने ‘खराब’ वायु दर्ज की थी। हालांकि, मंगलवार से अब तक हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार देखा गया है।

विज्ञापन

दिल्ली के 10 इलाकों का AQI

NSIT- द्वारका- 250
ध्यानचंद स्टेडियम- 250
अरोबिंदो मार्ग- 259
लोधी रोड- 250
जेएलएन स्टेडियम- 267
DTU- 261
मथुरा रोड- 273
नॉर्थ कैंपस- 279
पूसा रोड- 276
मंदिर मार्ग- 288

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ