Arvind Kejriwal Repost Donald Trump Video: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब उनका पूरा ध्यान पार्टी के विस्तार पर है। वहीं दिल्ली की कमान उन्होंने अपनी भरोसेमंद आतिशी को सौंप दी हैं। इस बीच उन्हाेंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जोकि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का है। वीडियो में वे बिजली की कीमतें आधी करने का वादा अमेरिका के लोगों से कर रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि हम पर्यावरण सुधार और कार्बन उत्सर्जन कम करने को लेकर प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही बिजली उत्पादन को भी दोगुना कर देंगे। इससे महंगाई कम होगी। ट्रंप के इस वीडियो को रिपोस्ट कर केजरीवाल ने लिखा कि फ्री रेवड़ी स्कीम अमेरिका पहुंच गई है। अब सियासी हलकाें में इस बात की चर्चा है कि केजरीवाल ने इस पोस्ट के जरिए पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है।
ट्रंप ने की थी पीएम मोदी की तारीफ
बता दें कि एक दिन पहले ही ट्रंप ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे सबसे अच्छे मित्रों में से हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनमें गजब की नेतृत्व क्षमता है। इस बीच केजरीवाल का फ्री रेवड़ी स्कीम को लेकर किया गया ट्वीट पीएम मोदी पर सीधे हमले की तरह ही है।
ये भी पढ़ेंः ईरान का सेना प्रमुख ही निकला इजरायल का जासूस! मचा हड़कंप, नजरबंद कर की जा रही पूछताछ
पीएम मोदी पर साधा निशाना
पीएम मोदी अक्सर चुनावी रैलियों में फ्री बीज स्कीम की घोषणाओं को लेकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते रहे हैं। ऐसे में केजरीवाल का फ्री बिजली को अमेरिका से कनेक्ट करना पीएम मोदी पर सीधा हमला है। यहां उनके कहने का मतलब यह भी हो सकता है कि उनकी योजनाएं इतनी अच्छी हैं कि वे अब अमेरिका के चुनाव में भी लोकप्रिय हो गई है।
दिल्ली में ऐसे लोकप्रिय हुए केजरीवाल
बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने पहली बार 2013 में सरकार बनाई थी। इसके बाद 2015 और 2020 में पार्टी की सरकार दिल्ली में बनी। इस दौरान केजरीवाल की मौहल्ला क्लीनिक, फ्री बिजली और फ्री पानी जैसी योजनाओं पर जनता ने भरोसा दिखाया और उन्हें तीन-तीन बार सीएम बनाया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3, बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का एक्शन
4 mins agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
4 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
4 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
8 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
9 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
22 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
22 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines