ईरान का सेना प्रमुख ही न‍िकला इजरायल का जासूस! मचा हड़कंप, नजरबंद कर की जा रही पूछताछ

Iranian Army Chief Israeli Spy: ईरानी आर्मी चीफ इस्माइल कानी के इजराइल का जासूस होने का शक होने के बाद ईरान में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल इस्माइल से नजरबंदी की अवस्था में पूछताछ की जा रही है। उधर इजराइल ने भी ईरान पर पलटवार करने की योजना बना ली है।   

Iran Israel Conflict, Iranian Army Chief Israeli Spy

Iranian Army Chief Israeli Spy

Iran Israel Conflict: इजराइल 1 अक्टूबर को हुए ईरानी हमले के पलटवार की तैयारी में जुटा है। इसके लिए कल नेतन्याहू की कैबिनेट में वोटिंग होगी। इससे पहले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें ईरान पर पलटवार को लेकर चर्चा की गई। बाइडेन ने बताया कि इजराइल को अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है।

विज्ञापन

इस बीच खबर है कि ईरानी सैन्य प्रमुख इस्माइल कानी पर इजराइली जासूस होने का संदेह है। ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के अनुसार हिज्बुल्लाह के शीर्ष नेताओं नसरल्लाह और सफीदीन के मारे जाने के बाद से ही IRGC प्रमुख ब्रिग्रेडियर इस्माइल कानी से इजराइली सुरक्षा बलों के लिए जासूसी करने के शक में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि हसन नसरल्लाह और हाशेम सफीदीन की मौत के बाद से ही कानी लापता हैं। द सन की रिपोर्ट के अनुसार इजराइल के लिए जासूसी करने के शक में नजरबंद कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

सीमा पर शांति सुनिश्चित करना जरूरी

बता दें कि फ्रांस और अमेरिका ने लेबनान की सेना को मजबूत करने के लिए यूएन के आह्वान का समर्थन किया। यूएन काउंसिल की गुरुवार को हुई बैठक में फ्रांस और अमेरिका ने कहा कि लेबनान की सेना को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के आह्वान का समर्थन किया। यूएल काउंसिल ने कहा कि इजराइल के साथ देश की सीमा पर शांति सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संकट का समाधान कमजोर लेबनान नहीं है। यह एक संप्रभु और मजबूत लेबनान है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल ने गुरुवार शाम को बेरूत के दो इलाकों पर बमबारी की। इन हमलों में 22 लोगों की मौत हो गई,बकि 117 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इजराइली सेना हिज्बुल्लह के शीष सुरक्षा अधिकारी वाफिफ सफा को मारने का प्रयास था। हिज्बुल्लाह के अन मनार टीवी ने बताया कि वाकिफ सफा को मारने के लिए यह हमला किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ