Arvind Kejriwal Press Confrence Latest Update: दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजधानी में सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि बीजेपी दिल्ली में महिला सम्मान योजना को रोकना चाहती है। ये आदेश LG ने नहीं बल्कि अमित शाह के ऑफिस से आया है। अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है।
AAP ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले AAP ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP का कहना है कि बीजेपी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। भाजपा दिल्ली चुनाव में हार मन चुकी है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना को महिलाएं पूरा समर्थन दे रही हैं। अब तक 22 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
दिल्ली सरकार की 2 बड़ी योजनाएं
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले हमने ऐलान किया था कि दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी तो हम 2 योजनाएं लागू करेंगे। एक महिला सम्मान योजना और दूसरी बुजुर्गों के लिए इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इन योजनाओं में रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। लाखों लोग इसमें रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। इसे देखकर बीजेपी की नींद उड़ गई। बीजेपी बौखला गई।
यह भी पढ़ें- UP से MP जाने का रास्ता बंद! चंबल नदी पर बना पुल टूटा, लगी गाड़ियों की लंबी कतार
फर्जी जांच के आदेश- केजरीवाल
केजरीवाल ने आगे कहा कि इन्होंने ठान लिया केजरीवाल की योजनाओं को विफल करना है। आज इन्होंने फर्जी जांच के आदेश दिए हैं। हम बार-बार बीजेपी से पूछ रहे थे कि आप दिल्ली में क्या करोगे। बीजेपी का एक ही मकसद है कि वो महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना बंद कर देंगे। बीजेपी दिल्ली में सबकुछ बंद करने के लिए यह चुनाव लड़ रही है।
बीजेपी का मेनिफेस्टो- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि आज बीजेपी ने एक तरह से अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। उनका कहना है कि हमें वोट दो हम आपकी बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सब बंद कर देंगे। आज इन लोगों ने महिला सम्मान योजना पर जांच शुरू की है। इनके नेता दिल्ली में खुलकर पैसे बांट रहे हैं। भारत के इतिहास में ऐसा कलयुग कभी नहीं आया होगा।
सारी योजनाएं लागू होंगी- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि ये खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, उस पर जांच नहीं होगी। जहां जांच नहीं होनी चाहिए वहां जांच होगी। इन्होंने फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, बस का फ्री सफर और बच्चों के स्कूल बनाते समय इन्होंने खूब टांग अड़ाई। मगर मैंने सब लागू कर दिया। ऐसे ही आगे भी सभी योजनाएं लागू की जाएंगी। बीजेपी और कांग्रेस मिलकर AAP को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Anupam Kher और Hansal Mehta में जुबानी जंग, ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर विवाद क्यों?
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
14 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
15 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
18 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
20 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
21 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines