दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता के शादी समारोह से वीडियो लगातार सामने आ रहा है। ताजा वीडियो अरविंद केजरीवाल के डांस का वायरल हुआ है, जिसमें वे मीका सिंह के गानों पर भांगड़ा डाल रहे हैं। इस दौरान स्टेज पर सुनीता केजरीवाल, राघव चड्ढा, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया भी नजर आए।

विज्ञापन

इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल और भगंवत मान के डांस वीडियो सामने आए थे। सगाई समारोह में अरविंद केजरीवाल ने स्टेज पर पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ परफॉर्मेंस दी थी। उस समारोह में भगवंत मान ने भी अपनी पत्नी के साथ मंच पर भांगड़ा डालकर परफॉर्म किया था। इसके बाद केजरीवाल का पत्नी सुनीता के साथ एक और डांस वीडियो आया था। आइए ताजा वीडियो देखते हैं…

विज्ञापन

17 से 20 अप्रैल तक चले फंक्शन

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी संभव जैन के साथ हुई है। दोनों की सगाई 17 अप्रैल को दिल्ली के शांगरी-ला होटल में हुई थी। 18 अप्रैल को शादी कपूरथला हाउस में हुई थी, वहीं 20 अप्रैल को शादी का रिसेप्शन हुआ। दोनों परिवारों के खास मेहमान ही रिसेप्शन फंक्शन में दिखे। दूल्हा-दुल्हन काफी खूबसूरत लग रहे थे।

विज्ञापन

4 दिन चले समारोह में हर्षिता और संभव के परिजन, नाते-रिश्तेदार, दोस्त, दिल्ली और पंजाब सरकारों के मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए थे। शादी समारोह से वीडियो के अलावा फोटो भी सामने आए थे। सगाई की तस्वीरें, रिबन कटाई की तस्वीरें, जयमाला और दूल्हा-दुल्हन के साथ दोनों परिवारों के फोटो भी वायरल हो चुके हैं।

विज्ञापन

कौन हैं संभव जैन और हर्षिता केजरीवाल?

बता दें कि अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन IIT दिल्ली से ग्रेजुएट हैं। संभव जैन की अपनी कंपनी है, जिसका नाम इंट्रैक्ट है। इस कंपनी में संभव जैन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट हैं। हर्षिता ने संभव के साथ मिलकर एक स्टार्टअप शुरू किया है।  वहीं संभव जैन ने अपनी कंपनी खोलने से पहले ‘ब्लैकस्टोन’ कंपनी में काम किया है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 158.90 बिलियन US डॉलर है। हर्षिता अपने पिता अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदम पार्टी की प्रचारक रहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ