केजरीवाल और कविता से एक साथ पूछताछ करेगी ED, खुलेंगे दिल्ली शराब घोटाले के राज?

Arvind Kejriwal K Kavitha: ईडी दिल्ली शराब नीति मामले में आज केजरीवाल और कविता को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। दोनों से पहले अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। अगर उनके बयान विरोधाभासी हुए तो ही उनसे एक साथ पूछताछ की जाएगी।

Arvind Kejriwal k kavitha delhi excise policy case

Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल और कविता से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है ईडी

विज्ञापन

Arvind Kejriwal K Kavitha: दिल्ली शराब नीति (Delhi Excise Policy) मामले में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस एमएलसी के. कविता से आज ईडी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। कविता की रिमांड कल खत्म होने के बाद ईडी ने उन्हें अदालत में पेश किया था और 5 दिन की रिमांड की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने 3 दिन की ही रिमांड दी।

कविता से और पूछताछ करेगी ईडी

ED ने अदालत को बताया कि के. कविता से अभी पूछताछ जरूरी है। कविता का आमना-सामना कुछ लोगों से करवाना है। ईडी ने बताया कि मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया गया, जो फोरेंसिक रिपोर्ट आई थी, उसको के कविता के सामने रखकर पूछताछ करनी है।

विज्ञापन

कविता-केजरीवाल से आमने-सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ

ED के सूत्रों की मानें तो कविता और केजरीवाल से एक ही जैसे सवाल अलग-अलग बैठाकर किए जाएंगे। दिए गए जवाबों में विरोधाभास मिलने पर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। ईडी की जांच में सामने आया था कि कविता के जरिए आम आदमी पार्टी और उसके नेताओ तक 100 करोड़ रुपये पहुंचे थे, जिसका इस्तेमाल चुनाव के दौरान हुआ था।

केजरीवाल ने जेल से जारी किया पहला ऑर्डर

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से पहला ऑर्डर जारी किया है। उन्होंने जल विभाग को पानी और सीवर की समस्याओं को दूर करने और टैंकरों का विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। केजरीवाल ने गिरफ्तारी के वक्त कहा था कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा और जेल से ही सरकार चलाऊंगा।

विज्ञापन

AAP का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि AAP के सभी विधायक और पदाधिकारी बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए शहीदी पार्क में इकट्ठा होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतले भी जलाए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ