Arvind Kejriwal Health Update : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की एक याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। ईडी की ओर से वकील जुहैब हुसैन ने अदालत को बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल के शुगर बढ़ने की वजह उनका घर का खाना है। उन्हें घर से आलू पूरी, आम, मिठाई और मीठी चीजें खाने के लिए दी जा रही हैं। हमने जेल अथॉरिटी से रिपोर्ट मांगी है।
डॉक्टर के निर्देश के आधार पर दिया जा रहा भोजन : केजरीवाल के वकील
इस पर अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने ईडी की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि वो (ED) ये बयान मीडिया के लिए दे रहे हैं। मुख्यमंत्री का फास्टिंग शुगर 243 था, जोकि बहुत ज्यादा है। डॉक्टर द्वारा निर्देशित भोजन ही उन्हें दिया जा रहा है। इस पर अदालत ने केजरीवाल के वकील से कहा कि हम जेल से रिपोर्ट मांगेंगे।
यह भी पढ़ें : UP की इन सीटों पर BJP को लग सकता है झटका, सर्वे ने बढ़ाई टेंशन
चीनी वाली चाय पी रहे अरविंद केजरीवाल : ED
ईडी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल चीनी वाली चाय पी रहे हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि आप हमें केजरीवाल का डाइट चार्ट उपलब्ध कराएं। इस पर ED ने जवाब देते हुए कहा कि आप जेल के DG से रिपोर्ट मांग सकते हैं। इस दौरान अदालत ने केजरीवाल के वकील से कहा कि हम जेल से रिपोर्ट मंगवा रहे हैं, आप भी हमें डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन दें।
यह भी पढ़ें : गुलाम नबी आजाद का यू-टर्न, अनंतनाग से नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, DPAP ने उतारा दूसरा उम्मीदवार
केजरीवाल ने वापस ली अपनी याचिका
ईडी का जवाब सुनने के बाद अरविंद केजरीवाल की ओर याचिका वापस ले ली गई। उन्होंने कहा कि अब वे संशोधित याचिका दाखिल करेंगे। अदालत की ओर से जेल अथॉरिटी से मुख्यमंत्री का डाइट चार्ज मांगा गया है।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
14 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
19 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
21 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines