7 State Assembly By Election Result 2024
विज्ञापन

UP की इन सीटों पर BJP को लग सकता है झटका, सर्वे ने बढ़ाई टेंशन

UP Opinion Poll : देश में लोकसभा चुनाव का महासमर चल रहा है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच एक ओपिनियन पोल का सर्वे सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि यूपी की इन सीटों पर भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है।

UP Opinion Poll : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता कड़ी धूप में रैली और जनसभा कर रहे हैं। INDIA TV-CNX का ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की सीटों का सर्वे किया गया है। यूपी की इन दो सीटों पर भाजपा की हार हो सकती है।

देश में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसे लेकर चुनाव प्रचार थम गया है। इस बीच एक सर्वे रिपोर्ट ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। मैनपुरी और आजमगढ़ में भाजपा के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ सकता है। अगर उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों की बात करें तो मैनपुरी और आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी जीत हासिल कर सकती है। वहीं, भाजपा के पाले में हॉट सीटें पीलीभीत, रायबरेली, अमेठी, कैसरगंज, नगीना, संभल, गाजियाबाद और वाराणसी आ सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ