Arvind Kejriwal Health Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ईडी कस्टडी में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। उनका शुगर लेवल लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। केजरीवाल का शुगल लेवल 46 तक गिर गया है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बहुत खतरनाक है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सुनीता केजरीवाल ने तबीयत खराब होने की दी थी जानकारी
बता दें कि दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे कल जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थीं। उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। सुनीता ने कहा कि केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं है। वे डायबिटीज से जूझ रहे हैं और उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल शराब घोटाले पर करेंगे बड़ा खुलासा, खुलेंगे कई राज; पत्नी सुनीता ने और क्या कहा?
केजरीवाल को ईडी ने क्यों हिरासत में लिया?
बता दें कि केजरीवाल को दिल्ली शराब उत्पाद नीति मामले में 21 मार्च को ईडी ने हिरासत में लिया है। केजरीवाल का कहना है कि वे जेल में रहते हुए सरकार चलाएंगे, लेकिन इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने ईडी हिरासत से दो आदेश जारी किए, जिसे लेकर बीजेपी ने उपराज्यपाल से शिकायत की है। बीजेपी का कहना है कि सरकारी लेटर पैड का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस मामले पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के लोग दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं। क्या ये लोग चाहते हैं कि जनता समस्याओं से जूझती रहे और उनका समाधान न हो। इससे अरविंद केजरीवाल को बहुत तकलीफ हुई है।
शराब घोटाले पर कल बड़ा खुलासा करेंगे केजरीवाल
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि कथित शराब घोटाले को लेकर अरविंद केजरीवाल गुरुवार को बड़ा खुलासा करेंगे। वे कोर्ट में बताएंगे कि घोटाले में कौन-कौन शामिल है। उन्होंने केजरीवाल को साहसी, निडर और देशभक्त बताया।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के लिए जेल से सरकार चलाना आसान नहीं, आएंगी ये बड़ी दिक्कतें
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
15 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
19 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
20 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
20 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
21 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
23 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
23 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines