सीएम केजरीवाल के निर्देश को रोकने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल, की ये मांग

Arvind Kejriwal : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी की हिरासत से मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार को दो निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश को रोकने के लिए हिंदू सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

arvind kejriwal

सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्देश के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल।

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में हैं। वे ईडी की हिरासत से दिल्ली की सरकार चला रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने मंत्रियों को निर्देश जारी किया है। हिंदू सेना ने सीएम केजरीवाल के निर्देश को रोकने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। आइए जानते हैं कि हिंदू सेना ने क्या मांग की है।

हिंदू सेना ने याचिका में ये की मांग

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड में रहेंगे। हिंदू सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की। इस याचिका में केजरीवाल को दिल्ली सरकार के मंत्रियों को निर्देश जारी करने से रोकने, टाइपिस्ट, कंप्यूटर और प्रिंटर आदि मुहैया नहीं कराने की मांग की गई है। साथ ही हिंदू सेना ने हाई कोर्ट से मांग की है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा भी चलना चाहिए।

सीएम केजरीवाल ने जारी किए दो निर्देश

ईडी की हिरासत में रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने अबतक दो निर्देश जारी किए हैं। पहला निर्देश जल मंत्री आतिशी को दिल्ली में पानी और सीवरेज से संबंधित समस्याओं को हल करने का है, जबकि दूसरा निदेश दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को दवाइयों को लेकर जारी किया गया है।

HC में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कल होगी सुनवाई

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और ईडी की कस्टडी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। इस पर HC ने केजरीवाल की याचिका को लिस्ट किया है। अब उनकी याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच इस मामले पर बहस सुनेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ