दिल्ली में विशेष रामलीला कराएगी केजरीवाल सरकार, AAP बोली- भगवान राम के प्रति भाजपा का दोहरा चरित्र हुआ उजागर

Delhi Ramlila AAP targets BJP : दिल्ली में केजरीवाल सरकार विशेष रामलीला कराएगी। इसका आयोजन 20 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक शाम को 3 घंटे होगा।

Arvind kejriwal govt will organize ramlila in Delhi

दिल्ली में विशेष रामलीला कराएगी केजरीवाल सरकार

Delhi Ramlila AAP targets BJP : दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार शनिवार (20 जनवरी) से तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन करने जा रही है। आईटीओ के पास स्थित प्यारेलाल ऑडिटोरियम में 22 जनवरी तक होने जा रही विशेष रामलीला सभी के लिए निःशुल्क है। श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा शाम 4ः00 से 7ः00 बजे तक तीन घंटे रामलीला का लाइव मंचन किया जाएगा। सरकार ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर इस भव्य रामलीला मंचन का आनंद उठाएं।

विज्ञापन

‘केंद्र सरकार ने नहीं दी रामलीला मंचन की अनुमति’

विज्ञापन

दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहले हमने प्रगति मैदान स्थित विशाल ऑडिटोरियम भारत मंडपम में भव्य रामलीला मंचन की अनुमति मांगी थी और किराया भी दे रहे थे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी, जो बेहद दुखद है। खुद को प्रभु श्रीराम का हितैशी बताने वाली भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। भाजपा नहीं चाहती कि दिल्ली के लोग भगवान श्रीराम की भव्य रामलीला का आनंद ले सकें। भाजपा के इस घिनौने कृत्य में उसकी तुच्छ राजनीति साफ नजर आ रही है। खुद को श्रीराम का हितैषी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी का चरित्र पर्दे के सामने कुछ और है, जबकि पर्दे के पीछे कुछ और है।

विज्ञापन

भाजपा से नहीं देखा गया दिल्ली के लोगों का भव्य रामलीला

सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली सरकार का हिंदी अकादमी विभाग इस योजना पर काम कर रहा था कि देश के अंदर सबसे चर्चित कला केंद्रों में से एक श्रीराम भारतीय कला केंद्र, जो कि पिछले 6 दशकों से बड़े ही सुंदर और भव्य रामलीला का मंचन करता आ रहा है, जिसके तहत श्रीराम भारतीय कला केंद्र लगभग 3 घंटे की एक रामलीला के प्रोग्राम का आयोजन करता है, इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देशन में दिल्ली के लोगों के लिए भी दिल्ली सरकार श्रीराम भारतीय कला केंद्र के माध्यम से तीन दिवसीय भव्य रामलीला कार्यक्रम का आयोजन करे, लेकिन केंद्र सरकार, जो दिल्ली के लोगों से लगातार अलग-अलग तरह से अपनी हार का बदला लेने में लगी हुई है, उसे दिल्ली के लोगों का भव्य रामलीला देखना भी गवारा ना हुआ।

विज्ञापन

आईटीपीओ विभाग ने दिल्ली सरकार को किया गुमराह

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि चूंकि यह रामलीला बहुत ही भव्य और सुंदर होती है। इसलिए दिल्ली सरकार की यह कोशिश थी कि दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा लोग इस भव्य रामलीला का आनंद ले सकें। इस बाबत दिल्ली सरकार ने प्रगति मैदान स्थित एक बड़े ऑडिटोरियम भारत मंडपम की बुकिंग करने के लिए आवेदन पत्र दिया था, लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार के आईटीपीओ विभाग ने दिल्ली सरकार को कई दिनों तक गुमराह करने के बाद उसे बड़े ऑडिटोरियम में भव्य रामलीला का मंचन करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि दिल्ली के लोग भगवान श्रीराम की भव्य रामलीला का आनंद ले सकें।

विज्ञापन

‘केंद्र सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार का यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के आचरण से तुच्छ राजनीति की बू आती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम तो सभी के भगवान हैं, हमारे भी हैं, उनके भी हैं, पूरी सृष्टि के भगवान हैं और भगवान श्रीराम के कार्यक्रम के लिए अपनी तुच्छ राजनीति के चलते जगह की अनुमति न देना बेहद ही शर्मनाक है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार की इस शर्मनाक करतूत के बावजूद भी दिल्ली सरकार हर हाल में भगवान श्रीराम की इस भव्य रामलीला का मंचन अवश्य कराएगी।

विज्ञापन

तीन दिन होगा रामलीला का मंचन

विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा किए जाने वाले इस भव्य रामलीला के मंचन के लिए आईटीओ चौराहे के नजदीक पुलिस हेड क्वार्टर के पिछले हिस्से की तरफ स्थित प्यारेलाल ऑडिटोरियम में आयोजन का प्रबंध किया है। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 20, 21 और 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत श्रीराम भारतीय कला केंद्र के कलाकारों द्वारा दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक 3 घंटे की एक लाइव रामलीला का प्रदर्शन करेंगे।

प्यारेलाल ऑडिटोरियम में हो रहा रामलीला का मंचन

विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार की ओर से निःशुल्क प्रस्तुत किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति बिना कोई शुल्क दिए प्यारेलाल ऑडिटोरियम में आकर इस भव्य रामलीला के मंचन का आनंद ले सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ