---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Train Flights Delay: कोहरे से ट्रेनों की स्पीड थमी, दिल्ली आने वाली 18 गाड़ियां और कई फ्लाइट्स लेट

Delhi NCR Flights Trains Delayed: दिल्ली में घने कोहरे के कारण सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को उठानी पड़ रही है। ट्रेनें और फ्लाइटें लेट हैं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा रहा है।

---विज्ञापन---

Delhi NCR Dense Fog Delayed Flights Trains: पूरा देश शीत लहर और कोहरे से ठिठुर रहा है। वहीं दिल्ली-NCR में घने कोहरे के कारण ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट चल रही हैं। पैसेंजर्स को कई-कई घंटे एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बिताने पड़ रहे हैं। आज फिर करीब 18 ट्रेनें लेट चल रही हैं। फ्लाइट्स की लैंडिंग का समय भी बार-बार बदलने से लोगों को परेशानी हो रही है, क्योंकि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो है, जो टेंशन का कारण है।

 

---विज्ञापन---

100 से ज्यादा उड़ानें री-शेड्यूल हो चुकी हैं

जीरो विजिबिलिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोगों को ड्राइविंग भी लाइट्स ऑन करके करनी पड़ी रही है। ऐसे में ट्रेनें-फ्लाइट लेट ही होंगी। बुधवार को भी 6 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं। 100 से ज्यादा उड़ानें री-शेड्यूल की गई थीं। यही स्थिति रेल यातायात की रही। लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा रहा है। परिवार के साथ यात्रा पर निकले लोगों के बच्चे भी ठिठुरते नजर आए।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

22 जनवरी तक तापमान में रहेगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में गलन के साथ शीतलहर जारी है। गुरुवार को दिल्ली में घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज बिहार झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगह कोल्ड डे घोषित किया गया है। गुरुवार की सुबह दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में शीत लहर के साथ फुहारों ने ठिठुरन बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: 18 जनवरी किन-किन राशियों के लिए रहेगी शुभ, जानें आज का राशिफल और उपाय

---विज्ञापन---

4 दिन से कोहरे से प्रभावित हो रहीं उड़ानें

गुरुवार की सुबह तक विजिबलिटी 5 मीटर रह गई. गुरुवार की सुबह 5 बजे दिल्ली का तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं सुबह शाम को कोहरे से भी कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे और लो विजिबिलिटी की वजह से बीते 4 दिनों से उड़ानों पर काफी असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Ram Bhajan : भगवान श्रीराम के मधुर भजनों से करें अपने दिन की शुरुआत, सुन्दर सुन्दर भजन

First published on: Jan 18, 2024 08:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola