Arvind Kejriwal gain weight in Tihar Jail: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का वजन जेल में बढ़ गया है। बुधवार शाम तिहाड़ जेल में हुए उनके मेडिकल रिपोर्ट से यह पता चला। जेल सूत्रों के अनुसार इसके अलावा केजरीवाल का शुगर और बीपी नॉर्मल आया है। बता दें रोजाना जेल में केजरीवाल का मेडिकल किया जाता है।
एक किलो बढ़ा वजन
जेल सूत्रों के अनुसार केजरीवाल का वजन एक किलो बढ़ा है। बताया जा रहा है कि पहले उनका वजन 65 किलो था, अब वह बढ़कर 66 किलो हो गया है। इसके अलावा सीएम को शुगर की दवा दी जा रही है, वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों को जांच में उन्होंने किसी तरह की कोई परेशानी नहीं बताई है। केजरीवाल को शुगर डाइट दी जा रही है, समय-समय पर उनकी शुगर जांच की जाती है।
क्या हुआ आज सुबह?
इससे पहले आज सुबह सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की स्पेशल लीव पिटिशन पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। शीर्ष अदालत ने केजरीवाल के वकील को एक हफ्ते के लिए इंतजार करने की सलाह दी है। बता दें केजरीवाल ने ईडी के उन्हें गिरफ्तार करने को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। मंगलवार को हाई कोर्ट ने उनकी यह याचिका खारिज कर दी थी।
फिलहाल न्यायिक हिरासत में केजरीवाल
केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर करने की अनुमति मांगी है। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था। बता दें ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: कौन है वो शख्स जिसके लिए BJP ने काट दिया अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर का टिकट
ये भी पढ़ें: BJP से डर कर छोड़ी पार्टी, आप मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले संजय सिंह?
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 hr agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
2 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
3 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
5 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
7 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
11 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines