Delhi CM Arvind Kejriwal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस के बाद अब जल बोर्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 50 के तहत समन जारी किया है। इस पर ईडी ने उन्हें कल यानी 18 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। ईडी दिल्ली जल बोर्ड में अवैध टेंडरिंग की जांच कर रही है।
ईडी ने जारी किया नौवां समन
इससे पहले, ईडी ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 मामले (Delhi Excise Policy Case) में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में नौवां समन जारी किया है। ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
आठ बार ईडी के समन को नजरअंदाज कर चुके हैं केजरीवाल
बता दें कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में ईडी अब तक 8 बार अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर चुकी है, लेकिन वे एक भी बार केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। अब उन्हें नौवीं बार समन भेजकर 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
ईडी ने केजरीवाल को 2 नवंबर को जारी किया पहला समन
ईडी ने केजरीवाल का पहला समन 2 नवंबर को जारी किया था। इसके बाद उन्हें 22 दिसंबर, 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी और 4 मार्च को समन जारी किया था। ईडी एक्साइज पॉलिसी केस में केजरीवाल का बयान दर्ज करना चाहती है।
यह भी पढ़ें: ‘इतने आम आदमी हैं कि कभी सूट तक नहीं पहना’, केजरीवाल के वकील की कोर्ट में अजब दलील
राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत
इससे पहले, अरविंद केजरीवाल दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले के संबंध में दो ईडी शिकायतों के आधार पर अदालत द्वारा उन्हें जारी किए गए समन के बाद शनिवार को नई दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट में एसीएमएम दिव्या मल्होत्रा के सामने पेश हुए। राउज एवेन्यू कोर्ट की एसीएमएम दिव्या मल्होत्रा ने ईडी द्वारा दायर दोनों शिकायतों में केजरीवाल को जमानत दे दी।
कोर्ट ने केजरीवाल से ईडी के समन का जवाब देने को कहा
राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल से ईडी के समन का जवाब देने और कानून का पालन करने के लिए कहा। कोर्ट ने केजरीवाल को निर्देश भी दिया कि संविधान की शपथ लेने वाले व्यक्ति को कानून का पालन करना चाहिए।
AAP ने ईडी के समन पर क्या कहा?
ईडी द्वारा आठवां समन जारी करने के बाद AAP ने इसे अवैध बताया था। पार्टी का कहना था कि ईडी को समन भेजना बंद करना चाहिए और अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए, क्योंकि जांच एजेंसी पहले ही इस मामले पर अदालत का दरवाजा खटखटा चुकी है। बता दें कि केजरीवाल द्वारा पांचवें समन को नजरअंदाज करने के एक दिन बाद 3 फरवरी को ईडी ने पहली बार अदालत का दरवाजा खटखटाया।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कुल 7 चरणों में होगा चुनाव, पहले में सबसे ज्यादा सीटों पर होगी वोटिंग; जानें हर डिटेल
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
54 mins agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
3 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
14 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
19 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
23 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines