'7 जन्म तक अहसान नहीं चुका पाऊंगा'; Arvind Kejriwal हुए भावुक, लॉन्च किया पार्टी का चुनावी स्लोगन

Arvind Kejriwal Launched AAP Election Campaign: अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का लोकसभा चुनाव 2024 कैंपेन और स्लोगन लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली मुख्यमंत्री चुनावी समर में कूद गए। उन्होंने देशवासियों से एक बार फिर पार्टी को सहयोग देने की अपील की। साथ ही भाजपा पर तंज कसे।

CM Arvind Kejriwal Launched Election campaign

CM Arvind Kejriwal Launched Election campaign

Arvind Kejriwal Launced AAP Election Campaign: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के रण में कूदते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) का चुनावी कैंपेन लॉन्च किया। साथ में एक नारा भी दिया- संसद में भी केजरीवाल, तभी होगी दिल्ली खुशहाल।

विज्ञापन

CM केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव अभियान शुरू किया। साथ ही देशवासियों से अपील की कि आम आदमी पार्टी और INDI गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को बहुमत से जिता दो। अपने संबोधन में में केजरीवाल ने लोगों को आभार जताया। बात करते-करते वे भावुक भी हो गए थे, आइए जानते कि उनके संबोधन की खास बातें…

विज्ञापन

देश और प्रदेश की जनता का आभार जताया

केजरीवाल ने कहा कि INDI गठबंधन के सातों उम्‍मीदवारों को बहुमत से जीत दिलाओ, फिर दिल्‍ली में कोई आपके काम नहीं रुकने देगा। हम बहुत मामूली लोग हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों ने हमें इतनी बड़ी जिमेदारी दे दी। इसके लिए मैं तहेदिल से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे जनसेवा करने का मौका दिया। 7 जन्म तक दिल्ली वालों का अहसान नहीं चुका सकता हूं।

विज्ञापन

मैंने पूरी कोशिश की है कि दिल्ली वालों का हर हाल में साथ हूं। आज से लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार अभियान शुरू कर रहा हूं। आज हम 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी बन चुके हैं। दिल्ली वालों से यही बात कहता हूं कि आप लोगों ने बहुत प्यार पार्टी को दिया है। आगे भी देते रहिएगा। इसी प्यार की बदौलत केजरीवाल इतना काम कर पाया। जनहित योजनाएं शुरू कर पाया।

विज्ञापन

भाजपा और LG पर निकाली भड़ास

केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। देश में केवल 2 राज्य हैं दिल्ली और पंजाब, जहां 24 घंटे बिजली मिलती है, मगर हमारे हर काम में भाजपा वाले, LG साहेब टांग अड़ाते हैं। हर काम रोकने का प्रयास करते हैं। पता नहीं यह लोग दिल्ली वालों से नफरत क्यों करते हैं। शायद इसलिए कि एक छोटे से आदमी को आपने इतनी बड़ी कुर्सी पर बैठा दिया।

केंद्र सरकार दिल्ली वालों के साथ भेदभाव कर रही है। भाजपा वाले कहते हैं कि हम देश में डबल इंजन की सरकार चलाएंगे, अरे इनकी हालत तो वैसी है, जैसे बिना ड्राइवर के ट्रेन चल रही हो। दिल्ली देश का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य है, लेकिन देश को भाजपा ने पंसारी की दुकान बना दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ