What Is Arvind Kejriwal’s Delhi Solar Policy 2024 : दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ‘दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024’ लेकर आई है। पार्टी का कहना है कि इसके लागू हो जाने पर दिल्ली में आवासीय इलाकों में रहने वाले सभी परिवारों का बिजली बिल जीरो हो जाएगा। कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताों का बिजली बिल भी आधा हो जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस पॉलिसी से दिल्ली में न सिर्फ महंगाई कम होगी, बल्कि वायु प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में कहा कि साल 2016 में सोलर पॉलिसी जारी की गई थी, जिसने दिल्ली में सोलर पावर की बुनियाद रखी थी। नई पॉलिसी आवासीय एरिया के उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो करेगी और उन्हें 700 से 900 रुपये तक की अतिरक्ति आमदनी भी होगी।
केजरीवाल ने कहा कि सोलर पावर से वायु प्रदूषण कम होता है। हमने वायु प्रदूषण कम करने के लिए ईवी पॉलिसी भी बनाई है, जो देश की सबसे प्रोग्रेसिव ईवी पॉलिसी है। आज दिल्ली को ईवी कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है। दिसंबर 2023 में दिल्ली में कुल खरीदे गए वाहनों में से करीब 20 फीसदी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स थे, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली में हर परिवार को 200 यूनिट बिजली फ्री मिलती है।
400 यूनिट पर भी होगा जीरो बिजली बिल
सीएम ने कहा कि 201 से 400 यूनिट तब बिजली इस्तेमाल करने वालों का बिजली का बिल आधा आता है। इसके अलावा, 400 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वालों का पूरा बिल आता है। सीएम ने बताया कि सोलर पॉलिसी 2024 के तहत सोलर पैनल लगवाने वाले लोगों का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। 201 से 400 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने वालों के साथ इससे ज्यादा इस्तेमाल करने पर भी बिल जीरो होगा।
दिल्ली सोलर पॉलिसी के क्या हैं अहम लक्ष्य
इस पॉलिसी को दो अहम लक्ष्य हैं। पहला दिल्ली को पूरे भारत में सौर ऊर्जा अपनाने के मामले में अग्रणी राज्य बनाना है ताकि यहां वायु प्रदूषण कम हो सके। दूसरा लक्ष्य गैर सब्सिडी वाले आवासीय उपभोक्ताओं के बिजली बिल जीरो और कमर्शियल के बिलों को आधा करना है। मार्च 2027 तक दिल्ली की कुल स्थापित सौर क्षमता को मौजूदा क्षमता 1500 मेगावाट से तीन गुना बढ़ाकर 4500 मेगावाट करने का लक्ष्य भी है।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी वीजा रखने वाले हर 10 लोगों में एक भारतीय
ये भी पढ़ें: भारत की तिहाड़ है दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी जेल
ये भी पढ़ें: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की कुर्सी पर खतरा
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
13 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines