---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

यमुना में डुबकी के बाद बीमार हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अस्पताल में कराया इलाज

Delhi BJP President Virendra Sachdeva: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को यमुना में डुबकी लगाई। जिसके बाद से वह बीमार हो गए।

---विज्ञापन---

Delhi BJP President Virendra Sachdeva: दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा यमुना में डुबकी लगाने के बाद बीमार हो गए हैं। बीजेपी का कहना है कि प्रदूषित यमुना में डुबकी लगाने के बाद उनके त्वचा पर लाल चकत्ते हो गए हैं। उन्हें खुजली भी हो रही है। इसके साथ ही उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हुई थी। उन्हें आरएमएल अस्पताल में जाकर इलाज कराया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

---विज्ञापन---

8500 करोड़ के घोटाले का आरोप 

बीजेपी ने वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत खराब होने के बाद आम आदमी पार्टी पर घोटाले का आरोप लगाया। दिल्ली बीजेपी ने एक्स पर लिखा- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज दिल्ली सरकार के 8500 करोड़ रुपए के यमुना सफाई घोटाले को उजागर करते हुए यमुना मईया में डुबकी लगाई और दिल्ली सरकार की गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना की। दोपहर बाद से वीरेन्द्र सचदेवा को त्वचा में लाल रैशिस, खुजली और सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। वह अभी RML Hospital गए, जहां उन्हें डाक्टरों ने जांच कर तीन दिन के लिए दवा दी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की बसों में फिर दिखेंगे मार्शल, दिवाली से पहले मंत्री सौरभ भारद्वाज का बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---

कहां पूजा करेंगी बहनें? 

बता दें कि यमुना में पॉल्यूशन के चलते अक्सर झाग बन जाते हैं। जिसकी कई तस्वीरें भी वायरल होती हैं। बर्फनुमा सफेद चादर की तस्वीरें अक्सर छठ पूजा के दौरान भी चर्चा में बनी रहती हैं। त्योहार से पहले मैली होती जा रही यमुना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यमुना का कोई भी घाट स्वच्छ नहीं है। यमुना की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। आप नेताओं के पास यमुनाजी तक आने का वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि हम तो उनके लिए रेड कार्पेट बिछाकर भी इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनमें सच का सामना करने की ताकत नहीं है। केजरीवाल बताएं कि छठ पर्व में माता-बहनें कहां पूजा करेंगी?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट: Sharad Pawar का अजित गुट पर बड़ा आरोप, कोर्ट ने मांगा जवाब

First published on: Oct 24, 2024 11:49 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola