---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

अरविंद केजरीवाल पर कपिल मिश्रा की भविष्यवाणी हुई सच, X पर ट्रेंड हो रहा #CongratsKapilMishra

Kapil Mishra : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद से कपिल मिश्रा X पर ट्रेंड करने लगे। यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Kapil Mishra: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी की बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्रेंड करने लगे हैं। यूजर्स उनके कई वीडियो को  X पर शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस दौरान वे #CongratsKapilMishra का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि अगर अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में पहुंचाने में किसी का सबसे ज्यादा योगदान है तो वो कपिल मिश्रा हैं। दरअसल, कपिल लगातार कहते आ रहे हैं कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो गई है। एक दिन ऐसा जरूर आएगा, जब सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल तीनों भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल जाएंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

‘दिल्ली वालों के लिए खुशी का दिन’

कपिल मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि आज दिल्ली वालों के लिए खुशी का दिन है। सड़कों पर अनजाने लोग भी एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और देखकर मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को भ्रष्टाचार, झूठ और तमाशे से अब मुक्ति मिलेगी। आम आदमी पार्टी अब चोर मचाये शोर को चरितार्थ कर रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पहली और आखिरी बार कब लगा राष्ट्रपति शासन? अरविंद केजरीवाल से क्या है कनेक्शन?

---विज्ञापन---

‘केजरीवाल के भ्रष्टाचार का यही अंत होना निश्चित था’

इससे पहले, कपिल मिश्रा ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि दिल्ली की जनता को आखिरकार एक भ्रष्टाचार और कमीशनखोर मुख्यमंत्री से छुटकारा मिलने वाला है। आज ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। यह स्वागत योग्य कदम है। कानून अपना काम करेगा। केजरीवाल को गिरफ्तारी के तुरंत बाद इस्तीफा दे देना चाहिए। आज का दिन न्याय का दिन है। केजरीवाल के भ्रष्टाचार का यही अंत होना निश्चित था। यह केवल शुरुआत है।

---विज्ञापन---

‘तिहाड़ में होगी कैबिनेट की मीटिंग’

कपिल मिश्रा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे आम आदमी पार्टी की सरकार के ऊपर घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर सत्ता में आए केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार में डूब गए। अब तिहाड़ में कैबिनेट की मीटिंग होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या सिर्फ विपक्ष को टारगेट कर रही ED? केजरीवाल के अलावा 2014 से अब तक किन-किन नेताओं पर हुई कार्रवाई?

First published on: Mar 22, 2024 10:13 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola