सुनीता या आतिशी कौन बनेगा CM? दिल्ली का मुख्यमंत्री और AAP अध्यक्ष बनने की रेस में किस-किस का नाम

Delhi New CM Race Latest Update: अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी होने के कारण अगर पद से इस्तीफा दिया तो दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दावेदारों में कई नाम हैं, जिनमें सबसे पहले उनकी पत्नी है। आइए जानते हैं कि आप का अध्यक्ष कौन बन सकता है?

Sunita Kejriwal, Atishi Marlena

Sunita Kejriwal, Atishi Marlena

Delhi New CM Race Latest Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में ED की गिरफ्त में हैं। ऐसे में अब दिल्ली की सरकार को लेकर संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि आम आदमी पार्टी को केजरीवाल का विकल्प तलाशना होगा। साथ ही आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष का विकल्प भी देखना होगा।

विज्ञापन

इस बीच दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने वाले दावेदारों को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। दावेदारों सबसे पहला नाम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का है। उसके बाद आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज का नाम भी रेस में है। आप अध्यक्ष बनने के लिए आतिशी मार्लेना और भगवंत मान के नाम की चर्चा है।

विज्ञापन

विकल्प कम, केजरीवाल जैसा दिग्गज नेता चाहिए

बता दें कि आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब, गुजरात, असम, हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनके बराबर कद वाला नेता चुनना होगा, जो केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में सरकार और पार्टी दोनों को संभाल पाए। हालांकि पार्टी के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी को इन्हीं में से किसी एक को कमान सौंपनी होगी, ताकि चुनाव प्रचार शुरू हो। पार्टी नेताओं को भी एकजुट किया जा सके।

विज्ञापन

10 साल से अप्रत्यक्ष रूप से राजनीति से जुड़ीं सुनीता

वैसे दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे पहला नाम केजरीवाल की पत्नी पूर्व IRS अधिकारी सुनीता केजरीवाल का है। हालांकि वे राजनीति में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन पार्टी उनमें मुख्यमंत्री चेहरा देख रही है, क्योंकि सुनीता अकसर राजनीतिक कार्यक्रमों में केजरीवाल के साथ नजर आती रही हैं। उन्हें राजनीतिक सलाह भी देती रहती हैं। पिछले 10 सालों से वे राजनीतिक से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में वे अरविंद केजरीवाल की उत्तराधिकारी बन सकती हैं। हालांकि उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है, लेकिन इससे पहले वे मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं।

विज्ञापन

आतिशी मार्लेना को राजनीति का काफी अनुभव

सुनीता केजरीवाल के अलावा दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना भी मुख्यमंत्री बनने के दावेदारों में शामिल हैं। इस समय में उनके हाथ में शिक्षा, PWD और वित्त जैसे अहम विभागों समेत 14 विभागों की कमान हैं। वे पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तरह अरविंद केजरवाल का सहयोग करती नजर आती हैं। वे पार्टी की प्रवक्ता हैं और अकसर कई मुद्दों पर उन्होंने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का बचाव करते देखा गया है। वे लगातार भाजपा और आप विरोधियों पर हमलावर रहती हैं। तेज तर्रार वाक शैली के साथ वे राजनीति का काफी अच्छा अनुभव रखती हैं।

विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज भी आम आदमी पार्टी का लोकप्रिय चेहरा हैं। वे दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य और शहरी विकास मंत्रालय देखते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए सुनीता केजरीवाल दावेदार हैं। उनके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आतिशी मार्लेना का नाम भी रेस में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ