---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

आप ने कहा केजरीवाल एक विचारधारा हैं, भाजपा बोली- ये विचार ही खराब… जानिए किसने क्या कहा?

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। अब इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी पूरे जोर से चल रही है। आम आदमी पार्टी जहां केजरीवाल को बेकसूर बता रही है तो भाजपा उन पर और उनकी नीतियों पर सवाल खड़े कर रही है।

---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal Arrest : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। दिल्ली की सरकार चलाने पर सवालों से लेकर अरविंद केजरीवाल को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

आम आदमी पार्टी ने जहां अरविंद केजरीवाल को एक विचारधारा बताया है और उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही है। वहीं, भाजपा नेता संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल को एक खराब विचार करार दे दिया है। पढ़िए इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कौन क्या कह रहा है।

---विज्ञापन---

लोकतंत्र की हत्या है गिरफ्तारी: गोपाल राय

दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा है कि जंग शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन करेगी। अरविंद केजरीवाल महज एक व्यक्ति नहीं हैं, वह एक विचारधारा हैं।

---विज्ञापन---

राय ने कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि वह केजरीवाल को गिरफ्तार करके आम आदमी पार्टी को खत्म कर सकती है और विपक्ष को धमका सकती है, तो वह गलत सोच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव की वजह से विपक्षी नेताओं के खिलाफ कदम उठा रही है। यह गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही का उदाहरण है।

केजरीवाल को लेकर भाजपा ने क्या कहा?

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल की शराब नीति इतनी ही अच्छी थी तो इसे बंद क्यों कर दिया गया? आप नेता कहते हैं कि केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं हैं, वह एक विचार हैं। मैं कहता हूं कि वह एक खराब विचार हैं।

---विज्ञापन---

पात्रा ने कहा कि कोई एजेंसी ऐसी नहीं बची है जिसने इस मामले की जांच न की हो। दिल्ली के लोग भी सच्चाई जानते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को शराब के निजीकरण को लेकर चेताया भी गया था लेकिन तब उन्होंने नहीं सुना। उन्होंने अपने दोस्तों की ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को शराब के ठेके दिए थे।

---विज्ञापन---

भाजपा की राजनीतिक साजिश: आतिशी

आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब केंद्र ने एक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद किसी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की राजनीतिक साजिश है।

शहजाद पूनावाला ने आप पर कसा तंज

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप नेता कह रहे हैं कि केजरीवाल इंसान नहीं विचारधारा हैं। विचारधारा यह है कि वह भ्रष्टाचार करेंगे और जब अदालत फैसला ले तो उसे अत्याचार कहेंगे, विक्टिम कार्ड खेलेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं दी। संजय सिंह की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने रद्द कर दी। अब क्या अदालतें लोकतंत्र को खत्म कर रही हैं?

---विज्ञापन---

First published on: Mar 22, 2024 09:13 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola