'शराब घोटाले के सरगना हैं अरविंद केजरीवाल', दिल्ली सीएम पर ED के 10 गंभीर आरोप

Arvind Kejriwal Arrest Update : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी ने अदालत में पेश कर अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड की मांग की है। इस दौरान ईडी ने दिल्ली के सीएम पर शराब घोटाले से जुड़े 10 गंभीर आरोप लगाए हैं।

Arvind Kejriwal

न्यायिक हिरासत में भेजे गए अरविंद केजरीवाल।

विज्ञापन

Arvind Kejriwal Arrest Update : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। इसके एक दिन के बाद जांच एजेंसी ने शुक्रवार को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां उन्होंने 10 दिन की रिमांड मांगी है। ईडी की ओर से एएसजी एसवी राजू ने अदालत में दलीलें पेश की। आइए जानते हैं कि ED ने सीएम केजरीवाल पर क्या 10 गंभीर आरोप लगाए हैं।

ED के ये हैं 10 गंभीर आरोप

विज्ञापन

1. ED ने अदालत में 28 पेजों की दलीलें पेश कीं

2. शराब कारोबारियों से रिश्वत मांगने के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्य षड्यंत्रकारी और किंगपिन (सरगना) हैं।

विज्ञापन

3. दिल्ली शराब नीति के गठन में अरविंद केजरीवाल शामिल थे। इसके लिए उन्होंने कुछ खास लोगों का सपोर्ट किया।

4. गोवा के विधानसभा चुनाव में अपराध की आय का इस्तेमाल किया गया। चुनाव के लिए केजरीवाल 100 करोड़ की फंडिंग चाहते थे।

विज्ञापन

5. अरविंद केजरीवाल का दाहिना हाथ है विजय नायर। विजय नायर ने अरविंद केजरीवाल का सारा काम किया। नकदी इकट्ठा करना हो या फिर लोगों को धमकाना हो।

विज्ञापन

6. अपराध की आय में न सिर्फ 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई है, बल्कि रिश्वत देने वालों द्वारा कमाया गया मुनाफा भी शामिल है। यह 600 करोड़ रुपये से अधिक का मामला था।

7. एक सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में कहा है कि विजय नायर के निर्देश पर उसने 31 करोड़ रुपये दिया था।

विज्ञापन

8. हमारे पास चैट भी हैं, जिससे साफ होता है कि अधिकांश शराब कारोबारियों ने अधिकतम सीमा तक नकद का भुगतान किया।

विज्ञापन

9. विधायकों को पैसे कैश में दिए गए थे, जो आबकारी नीति से आए थे।

10. अरविंद केजरीवाल चाहते थे कि राघव मुंगटा के पिता दिल्ली में शराब कारोबार का चेहरा बनें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ