Action Against BJP Candidate Parvesh Verma: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा पर कार्रवाई करने के आदेश दिल्ली पुलिस को दिए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा पर वोटरों को पैसे बांटने और उनके लिए रोजगार शिविर लगाने के आरोप लगाए थे।
प्रवेश वर्मा (Parvesh Varma) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग वाला एक शिकायती पत्र चुनाव आयोग को सौंपा था। अब दिल्ली पुलिस शिकायत और आरोपों की जांच करेगी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रवेश वर्मा ने आदर्श आचार संहिता का उल्ल्ंघन किया है। प्रवेश ने कोड ऑफ कंडक्ट लगी होने के बावजूद भाजपा के ‘हर घर नौकरी’ अभियान के तहत लोगों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रोजगार शिविर लगाया और अपने इलाके में वोटरों को 1100-1100 रुपये भी बांटे।
दिल्ली पुलिस और चुनाव अधिकारियों को कड़े निर्देश
चुनाव आयोग के आदेश पर नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को कार्रवाई करने के आदेश दिए। उनसे कहा किया गया कि वे दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर रोजगार शिविर लगाने और 1100 रुपये बांटने के आरोपों की जांच करें और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127ए के तहत प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करें। दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट और तिलक मार्ग के स्टेशन हाउस अफसर को भी कार्रवाई करने के आदेश की कॉपी भेजी गई है।
आदेश कॉपी में रिटर्निंग अधिकारी को यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि 15 जनवरी को कई रोजगार शिविर न लगे। क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने अने शिकायती पत्र में यह जानकारी भी दी है कि प्रवेश वर्मा 15 जनवरी को एक और रोजगार मेला लगाने जा रहा है। हेल्थ कैंप लगाकर लोगों को मुफ्त चश्मे भी बांट रहा है। विरोध करने पर चुनाव अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव डलवाने के आरोप भी लगाए गए हैं। साथ ही मांग की गई है कि प्रवेश वर्मा भ्रष्ट आचरण कर रहे हैं। इसलिए उन्हें चुनाव लड़ने से भी रोका जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘जम्मू कश्मीर में आपकी मौजूदगी, दुश्मनों को करारा जवाब’; CM उमर अब्दुल्ला ने जताया PM मोदी का आभार
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
14 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
16 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines